स्‍पंदन....कुछ व्‍यंग्‍य

सोमवार, 13 मई 2013

कोयले को भी नहीं छोड़ा, बचा क्या

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। मोदी का यह संबोधन 53वें गुजरात दिवस के मौके पर हुआ है।
भरोसे की बहाली जरूरी
हाल ही हुए घोटालों व यूपीए पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, "उच्च स्तर पर कुछ व्यक्तियों के कुशासन ने 120 करोड़ भारतीयों का भरोसा तोड़ा है। अब उस भरोसे को बहाल करने का समय आ गया है। भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती भरोसे की कमी है। हम उस भरोसे को फिर से स्थापित करना होगा। यहां तक की कोयले को भी नहीं छोड़ा गया। बचा क्या है?"
दुनिया की नजरें हम पर