स्‍पंदन....कुछ व्‍यंग्‍य

गुरुवार, 31 मार्च 2011

1 अरब 20 करोड़ हुए भारतीय

वर्ष 2011 की जनगणना के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार देश की जनसंख्या एक अरब बीस करोड़ बारह लाख है। भारत के महापंजीयक ने यह जानकारी दी।
वर्ष 2001 में हुई जनगणना के मुकाबले इस बार जनसंख्या में 17.64 प्रतिशत की वद्धि हुई है। वर्ष 2011 की जनगणना की गुरुवार को जारी अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार पुरुषों की संख्या 62 करोड़ 30 लाख है जबकि महिलाओं की संख्या 58 करोड़ 60 लाख है।
महिला और पुरुषों की संख्या में अंतर इस बार पिछली जनगणना के मुकाबले घटा है। इस बार प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 940 दर्ज की गई है, जबकि पिछली बार यह आंकड़ा प्रति एक हजार पुरुषों पर 933 था। देश की साक्षरता दर में 9.2 या 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया बताते चलें कि ये पोस्‍ट कैसी लगी ?