नई दिल्ली। सरबजीत की बहन दलबीर ने आज पाकिस्तान को
लानत भेजते हुए कहा कि अंसार बर्नी ने सरबजीत की रिहाई के लिए मांगे थे 25
करोड़ रुपए। दलबीर ने पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा कि वो उन सरबजीतों के
लिए लड़ती रहेंगी जो पाकिस्तान की जेलों में कैद हैं। उन्होंने कहा कि वो
देखेंगी कि तालिबान उनका क्या बिगाड़ लेगा?
दलबीर ने आज मीडिया से दिल्ली में कहा कि सरबजीत के साथ जो कुछ हुआ वो एक हिंदुस्तानी होने की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि वो साल 2005 से कहती आ रही हैं कि निर्दोष को सजा नहीं होती उसका कत्ल होता है। वही आज पाकिस्तान ने कर के जता दिया है। उन्होंने कहा कि लाहौर के जिन्ना अस्पताल में मेरे पूछे जाने पर वहां के नर्स और डॉक्टर हंसते थे। मुझे उनकी हंसी देखकर लगता था कि वो कुछ छिपा रहे हैं। उनको पता था कि सरबजीत तो जिंदा नहीं है। सरबजीत पहले ही मर चूका था। आज पूरे हिंदुस्तान को एक होना चाहिए।