spot fixing लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
spot fixing लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 24 मई 2013

न्यूड औरत और दौलत को कौन छोड़ेगा

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के खुलासों के बीच पूर्व सपा नेता अमर सिंह ने कहा है कि इसमें कई मंत्री भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि स्पॉट फिक्सिंग के केस में सिर्फ क्रिकटर्स और बॉलीवुड सितारों को ही क्यों पकड़ा जा रहा है?
वह कई मंत्रियों को जानते हैं जो मैच फिक्सिंग में शामिल हैं।
अगर सही से जांच की जाए तो कई मंत्रियों के नाम उजागर होंगे।
उन्होंने फिक्सिंग में क्रिकेटर्स और फिल्मी सितारों के शामिल होने की वजह भी बताई।
बकौल अमर सिंह आईपीएल नंगी दौलत है, जिसे कोई नहीं छोड़ना चाहता।
उन्होंने कहा कि जिस तरह नंगी औरत को कोई नहीं छोड़ना चाहता, उसी तरह नंगी दौलत को भी कोई क्यों छोड़ेगा?
आईपीएल में बिना मेहनत के पड़ी हुई दौलत मिल रही है। ऎसी नंगी दौलत को बहुत कम लोग ही छोड़ पाते हैं।
-एजेंसी

रविवार, 19 मई 2013

प्लेयर्स को धमकाते थे दाऊद के गुर्गे!

नई दिल्ली। स्पॉट फिक्सिंग के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के गुर्गे युवा खिलाडियों को फिक्सिंग के लिए धमाकाते थे।
एक समाचार पत्र के मुताबिक दाऊद की गैंग के लोग खिलाडियों को फिक्सिंग में शामिल होने के लिए मजबूर करते थे। अगर खिलाड़ी फिक्सिंग में शामिल होने से मना करते तो दाऊद के गुर्गे उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी देते थे। बुकीज और गैंगस्टर्स के बीच फोन पर हुई बातचीत से यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने उन खिलाडियों के नाम नहीं बताए हैं, जिन्हें धमकाया जाता था।

गुरुवार, 16 मई 2013

IPL-6 में हुई 40 हजार करोड़ की फिक्सिंग: नीरज

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने स्पॉट फिक्सिंग में भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत समेत राजस्थान रॉयल्स के बाकी दोनों खिलाड़ियों के बारे में सनसनीखेज खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज गुप्ता ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि स्पॉट फिक्सिंग का यह रैकेट इशारों के जरिए चल रहा था। आईपीएल मैच के दौरान यह फिक्सिंग इशारों के जरिए हो रही थी। दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा है कि इस मैच फिक्सिंग के तार अंडरवर्ल्ड से जुड़े है।
दिल्ली पुलिस के सनसनीखेज खुलासे के मुताबिक मैच फिक्सिंग के लिए कोड बनाए गए थे। लॉकेट घुमाना, घड़ी दिखाना, फिल्डिंग बदलना, टीशर्ट उठाना और तौलिया लगाना यह सब उस कोड का हिस्सा था जिसके जरिए फिक्सिंग किया जा रहा था। इस खुलासे में कहा गया है कि एक मैच के जिस ओवर में स्पॉट फिक्सिंग हुई उसमें 13 रन दिए गए।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...