पूरे ठाठ-बाठ और हमेशा पावर के साथ रहने वाले बड़े राजनेताओं ने अब मौत के बाद भी खास सुविधा लेने की तैयारी कर दी है।
जी हां, दिल्ली में यमुना के किनारे फैली जमीन पर एक स्पेशल घाट बनाए जाने की तैयारी है, जो सिर्फ बड़ी राजनीतिक हस्तियों के अंतिम संस्कार के लिए रिजर्व रहेगा।
गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट वीआईपीज़ के लिए बनाए जाने वाले इस स्पेशल श्मशान घाट के लिए डिजाइन इनवाइट करेगी।
यह घाट खास तौर से सर्विंग और रिटायर्ड प्रेजिडेंट्स, वाइस प्रेजिडेंट्स, प्राइम मिनिस्टर्स और उन राजनेताओं के लिए होगा, जो स्पेशल ट्रीटमेंट के हकदार समझे जाएंगे।
प्रपोजल के तहत वीआईपी क्रीमेशन ग्राउंड के साथ ही शोक जताने आने वाले लोगों के लिए एक अलग जगह बनाई जाएगी। साथ ही एक अलग से एरिया भी होगा, जहां पर दिवंगत नेताओं की याद में समाधि बनाई जा सकेगी।