newyork लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
newyork लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 3 दिसंबर 2013

महिला सीईओ पर लगा पुरुषों के यौन शोषण का आरोप

न्‍यूयॉर्क। 
भारत में सुप्रीम कोर्ट के जज एके गांगुली और तहलका के पूर्व मुख्‍य संपादक तरुण तेजपाल पर यौन शोषण के आरोपों के बाद अब अमेरिका में एक सीईओ पर यौन शोषण के आरोप का मामला सामने आया है। भारत के इन दो मामलों और अमेरिका के इस केस में फर्क इतना है कि हमारे देश में पुरुषों पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं जबकि न्‍यूयॉर्क के मामले में आरोप महिला सीईओ पर लगे हैं। अमेरिकी मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, 'आर्ची कॉमिक्‍स' की 59 वर्षीय सीईओ नैंसी सिलबरकेट से परेशान होकर पांच कर्मचारियों ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

शनिवार, 23 फ़रवरी 2013

गौमांस निर्यात में भारत नम्‍बर- 1

न्‍यूयॉर्क। अमरीकी कृषि विभाग का कहना है कि बीफ़ के निर्यात में दुनिया में नंबर एक देश ब्राज़ील को भारत जल्द ही पीछे छोड़ सकता है.
हिंदू बहुल भारत से बीफ़ का बड़े पैमाने पर निर्यात चौंकाने वाली बात लगती है. मगर भारतीय बीफ़ दरअसल भैंस का मांस है जिसकी मांग दुनिया भर में बढ़ रही है.
अंतरराष्ट्रीय व्यापार की भाषा में बीफ़ शब्द का इस्तेमाल गाय नहीं भैंस के मांस के लिए किया जाता है.
बीफ़ के निर्यात में ब्राज़ील के बाद भारत दूसरे नंबर पर है. यही नहीं दुनिया के कुल बीफ़ निर्यात में एक-चौथाई हिस्सा भारत का है.
‘पिंक रेवोल्यूशन’ या गुलाबी क्रांति कहे जाने वाले इस कारोबार से भारत ने पिछले साल 13,000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की.
भारतीय बीफ़ के खरीददार
मोहाली के एक बूचड़खाने से टनों माँस निर्यात किया जाता है. वर्ष 2008 से 2011 के बीच भारत से होने वाले बीफ का निर्यात दोगुना बढ़ा है.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...