pesticides लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
pesticides लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 23 जुलाई 2013

मिड-डे मील पर WHO ने दी थी चेतावनी

 नई दिल्ली। पिछले हफ्ते बिहार के सारन जिले में जिस कीटनाशक युक्त मिड डे मील खाने से 23 बच्चों की मौत हुई थी, उस कीटनाशक पर अधिकतकर देशों में प्रतिबंध लगा हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक इसमें बड़ी मात्रा में जहर होता है। डब्ल्यूएचओ ने वर्ष 2009 में ही मोनोक्रोटोफस नामक इस कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। मामले की जांच कर रहे मजिस्ट्रेट ने भी कहा था कि भोजन में इसी पदार्थ के होने की वजह से बच्चों की मौत हुई थी।
संगठन ने यह चेतावनी भी दी थी की भारत में अंतर्राष्ट्रीय चेतावनियों के बावजूद इस्तेमाल होने के बाद कई कीटनाशक डिब्बों को नष्ट नहीं किया जाता, बल्कि इनका पुन: चक्रित (रिसाइकिल) कर पानी, खाने और अन्य पदार्थों में इस्तेमाल किया जाता है।

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...