rajya sabha लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
rajya sabha लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 7 दिसंबर 2013

153 करोड़ का कर्ज भी है माननीय MP जया बच्‍चन पर

नई दिल्‍ली। 
चुनाव सुधार की दिशा में काम करने वाली संस्था एसोसिएशन ऑफ डिमॉक्रेटिक रिफॉर्म्स की ओर से राज्यसभा सांसदों की सालाना रिपोर्ट में इन सांसदों की संपत्ति लेखा-जोखा पेश किया गया है। इनमें कई दिलचस्प तथ्य सामने आए हैं। एक चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि सांसद जया बच्चन पर सबसे ज्यादा कर्ज है।
सबसे अमीर सांसद जेडीयू से हैं। जेडीयू के महेंद्र प्रसाद के पास 683 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके बाद विजय माल्या का नाम आता है। माल्या के पास 615 करोड़ रुपये की संपत्ति है। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन की पत्नी और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के पास 494 करोड़ की संपत्ति है लेकिन उनके ऊपर 153 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।
कर्जदारों की सूची में सिर्फ जया बच्चन अकेली नहीं हैं, कई और सांसद भी हैं। कांग्रेसी सांसद अभिषेक मनु सिंघवी पर भी 37 करोड़ रुपये का कर्ज है। अगर राज्यसभा सांसदों की औसत संपत्ति की बात करें तो वह करीब 21 करोड़ रुपये बैठती है। वहीं, बीजेपी के सांसद अनिल देव सबसे गरीब हैं। उनके पास सिर्फ 3 लाख रुपये की संपत्ति है।
32 सांसदों ने अपने पैन कार्ड नंबर का जिक्र नहीं किया
जबकि 38 राज्यसभा सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की बात मानी है।
-एजेंसी

सोमवार, 29 जुलाई 2013

मंत्री पद से लेकर राज्‍यसभा सीट तक सब बिकता है

चंडीगढ़। क्या कांग्रेस सरकार में मंत्री का पद बिकता है? यह सवाल इसलिए लाजिमी है क्योंकि हरियाणा के एक कद्दावर कांग्रेसी जाट नेता ने यह बयान दिया है कि पिछली बार उनका रेल मंत्री बनना तय था लेकिन अंतिम समय में निर्णय बदल दिया गया. उन्होंने कहा है कि मंत्री पद दान किये पैसों पर निर्भर है, जो 100 करोड़ तक होता है.
हरियाणा के कद्दावर जाट नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि रेल मंत्री की कुर्सी सिर्फ योग्यता पर नहीं बल्कि दान से मिलती है. चौधरी किस दान की ओर इशारा कर रहे थे, इस पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
चौधरी ने कहा कि पिछली बार उनका रेल मंत्री बनना तय था लेकिन आखिरी मौके पर पत्ता साफ हो गया.
उन्होंने खास अंदाज में कहा कि गोल करने ही वाला था कि रेफरी ने सीटी बजा दी.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...