riti sports लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
riti sports लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 6 जून 2013

धोनी के धंधे का सच

रीति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ने सन 2010 में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ अगले तीन सालों के लिए 210 करोड़ रुपये की डील की घोषणा करके भारत में सिलेब्रिटीज एंडोर्समेंट के सारे रेकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। इस डील के बूते कैप्टन कूल की गिनती दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों होने लगी थी।
इस साल की शुरुआत में एक बिजनस मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रीति स्पोर्ट्स के प्रमोटर अरुण पांडे ने कहा था कि धोनी को 210 करोड़ की मिनिमम गारंटी का भुगतान किया जा चुका है। हालांकि, रीति ग्रुप की कंपनियों के फाइनैंशल स्टेटमेंट से सवाल खड़े होते हैं कि इंडियन कैप्टन को इस भारी भरकम रकम की पेमेंट कैसे की गई? 2007 में कंपनी शुरू होने के बाद से अब तक इसकी कुल आय ही 100 करोड़ रुपये के करीब रही है।

बुधवार, 5 जून 2013

धोनी का 'कॉरपोरेट चेहरा' हैं 'साक्षी'

आम्रपाली रि‍यल इस्‍टेट कंपनी में 25 फीसद के हि‍स्‍सेदार हैं साक्षी-माही
साक्षी-धोनी कई अन्‍य कंपनि‍यों के भी हैं डायरेक्‍टर

पहले श्रीलंका और अब ऑस्‍ट्रेलिया को हरा कर खुशी मना रहे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का कारोबारी दायर और ज्‍यादा फैला होने की खबरें आ रही हैं। आईपीएल में स्‍पॉट फिक्सिंग की जांच तेज होने के समानांतर धोनी का 'कॉरपोरेट चेहरा' भी लगातार सामने आ रहा है।
जब महेंद्र सिंह धोनी का कैरि‍यर लंबी छलांग लगा रहा था, उनके व्‍यापारि‍क हि‍त भी उसी तरह से बढ़ रहे थे। माना जाता है कि अपने तेजी से बढ़ रहे साम्राज्‍य के लि‍ए धोनी ने अपनी पत्‍नी साक्षी को कुछ कंपनीज में हि‍स्‍सेदार बनाया। कंपनी मामलों के मंत्रालय की
वेबसाइट बताती है कि साक्षी धोनी कई कंपनि‍यों की डायरेक्‍टर भी हैं। वह आम्रपाली रि‍यल इस्‍टेट कंपनी में 25 फीसद की हि‍स्‍सेदार हैं। उनकी हि‍स्‍सेदारी वाली फर्म का नाम आम्रपाली माही डेवलपर्स प्राइवेट लि‍मि‍टेड है जि‍समें धोनी के नि‍कनेम माही का प्रयोग हुआ है। इसके साथ ही धोनी आम्रपाली के ब्रांड अंबेसडर हैं और उसके वि‍ज्ञापनों में भी खूब देखे जाते हैं। आम्रपाली की वेबसाइट खोलते ही धोनी दि‍खाई देते हैं।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...