नई दिल्ली। भाजपा सांसद मेनका गांधी के खिलाफ एक
डॉक्टर द्वारा दायर अर्जी पर सुनवाई करते हुए तीसहजारी कोर्ट के महानगर
दंडाधिकारी राजेश मलिक ने पुलिस को आदेश दिए कि वह केस दर्ज कर उचित
कार्रवाई करे। अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि पुलिस मामले में कानून के
अनुसार जांच एवं कार्यवाही करे।