porn videos salesman.delhi police लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
porn videos salesman.delhi police लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 23 अप्रैल 2013

अकेली दिल्‍ली की ही है 6000 करोड़ की पॉर्न इंडस्‍ट्री

राजधानी में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा पॉर्न बाजार असान तरीकों और महज चंद रूपयों में लोगों को पॉर्न की लत लगा रहा है। हैरत की बात तो यह है कि यहां मोबाइल में पॉर्न वीडियो लेने के लिए इंटरनेट कनैक्शन की भी जरूरत नहीं है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक यही पॉर्न पांच वर्षीय "गुडि़या" की जिंदगी तबाह करने का जिम्मेदार है। पुलिस ने हाल ही यह खुलासा किया था कि गुडिया के गुनहगारों ने यह दरिंदगी दिखाने से पहले मोबाइल पर पॉर्न वीडियो देखा था।
यहां धड़ल्ले से बिकता है पॉर्न
दरअसल दिल्ली के पालिका बाजार से लेकर गफ्फार मार्केट और नेहरू पैलेस तक पॉर्न आसानी से उपलब्ध है। इस बाजार को शिखर तक पहुंचाने में बड़ा किरदार निभाया है टेक्नोलॉजी ने। इन बाजारों में पॉर्न ढूंढने के लिए किसी अच्छी दुकान को तलाशने की जरूरत नहीं है और ना ही यहां यह "माल" किसी सीडी या डीवीडी में बिकता है।
यहां पॉर्न वीडियो की तलाश खत्म होती है इन बाजारों में फुटपाथ पर थड़ी लगाकर बैठे सौदागरों पर। इनके पास प्लाईवुड के टेबल पर एक लैपटॉप और ग्राहकों की सुविधा के लिए कुछ स्टूल या कुर्सियां होती हैं, लेकिन इनकी इस थड़ी के सामान से कहीं ज्यादा "माल" होता है इनके इस लैपटॉप में।
लैपटॉप से मोबाइल में बेहिचक ट्रांसफर होता पॉर्न
यहां ग्राहकों के मोबाइल फोन में लैपटॉप से वीडियो ट्रांसफर किए जाते हैं, बेशक इसके लिए ग्राहकों से पैसे भी लिए जाते हैं। एक समाचार पत्र के मुताबिक हाई डेफिनीशन से लेकर लो क्वालिटी क्लिप्स के लिए ग्राहक 150 रूपए से 450 रूपए तक अदा करते हैं।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...