rajiv shukla लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
rajiv shukla लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 7 दिसंबर 2013

शुक्‍ला को करोड़ों की जमीन कौड़ियों में देने की फाइल गुम

मुंबई। 
केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला की पत्नी की संस्था को दी गई जमीन के कागजात मंत्रालय में उपलब्ध नहीं हैं। एक आरटीआई अर्जी के जवाब में बताया गया कि इस मामले की फाइल पिछले साल मंत्रालय में लगी आग के दौरान जलकर खाक हो गई। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि 100 करोड़ रुपये की जमीन कौड़ियों के मोल दिए जाने के मामले पर पर्दा डालने के लिए फाइल जलने का बहाना बनाया जा रहा है।
महाराष्ट्र सरकार ने 2007-2008 में राजीव शुक्ला की पत्नी अनुराधा प्रसाद की संस्था 'बैग फिल्म्स एजुकेशनल सोसायटी' को नाममात्र 98 हजार 739 रुपये में अंधेरी में 2821 स्क्वेयर फीट का यह प्लॉट अलॉट कर दिया था।
सोमैया का आरोप है

रविवार, 10 नवंबर 2013

हद कर दी आपने: पद्म पुरस्‍कारों के लिए भी सिफारिशें

नई दिल्ली 
इस देश में भाई-भतीजावाद किस कदर हावी है और किस तरह लोग अपनी प्रतिष्‍ठा व मान-मर्यादा का भी ख्‍याल रखे बिना अपनों के लिए सिफारिशें करते हैं, इसका ताजा उदाहरण है इस वर्ष पद्म पुरस्कारों के लिए की गई सिफारिशों की सूची। गृह मंत्रालय की ओर से एक आरटीआई आवेदन के जवाब में सार्वजनिक की गई 1300 नामों की सिफारिशें करने वाली सूची के अनुसार कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, केन्‍द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, सांसद टी. सुब्बरामी रेड्डी, शास्त्रीय गायक पंडित जसराज आदि ने इस पुरस्कार के लिए कई-कई नामों की सिफारिशें की थीं।
भारत रत्न से सम्मानित पार्श्व गायिका लता मंगेशकर ने पद्म पुरस्कारों के लिए जिन नामों की सिफारिश की थी उनमें उनकी बहन ऊषा मंगेशकर, पार्श्व गायक सुरेश वाडेकर और सामाजिक कार्यकर्ता राजमल पारख का नाम था। पद्म विभूषण से सम्मानित सरोद वादक उस्ताद अमजद अली ने छह नामों की सिफारिश की थी जिनमें उनके बेटों अमान और अयान के साथ हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक कौशिकी चक्रवर्ती, तबला वादक विजय घाटे, कला प्रोत्साहक सूर्य कृष्णमूर्ति उर्फ नटराज कृष्णमूर्ति और सितार वादक निलाद्री कुमार के नाम सम्मलित थे। पूर्व सपा नेता अमर सिंह ने लोकसभा सदस्य जयाप्रदा को यह पुरस्कार देने की सिफारिश की थी।
हालांकि, इस साल घोषित पद्म पुरस्कारों की सूची में ऊषा मंगेशकर, अमान या अयान जगह नहीं बना पाए। विख्यात शास्त्रीय गायक पंडित जसराज ने पद्म पुरस्कारों के लिए नौ नाम, राजीव शुक्ला ने पांच, मोतीलाल वोरा ने आठ, गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने रंगमंच से जुडे दो लोगों, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने दो और कांग्रेस सांसद विजय दरडा ने तीन नामों की सिफारिश की थी।
-एजेंसी

सोमवार, 27 मई 2013

बड़ा खुलासा: 'दामादजी' ही हैं सुपरकिंग्‍स के मालिक

नई दिल्‍ली । आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में हर रोज हो रहे खुलासों में अब नया खुलासा यह हुआ है कि आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक गुरूनाथ मयप्पन ही हैं।
यह खुलासा आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला के एक पत्र से हुआ है।
एक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया है कि राजीव शुक्ला ने 24 दिसंबर 2011 को एक ईमेल सभी टीम मालिकों को भेजा था। इस ईमेल में एक नाम गुरूनाथ मयप्पन का भी है। अखबार का दावा है कि अब इस ईमेल एड्रेस को ब्लॉक कर दिया गया है।
अखबार ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक गुरूनाथ मयप्पन ही थे। अंग्रेजी अखबार ने बताया है कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मयप्पन का मालिक होना खतरे से खाली नहीं था इसलिए टीम का ट्वीटर अकाउंट भी बदल दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक गुरूनाथ मयप्पन का चेन्नई सुपर किंग्स का मालिक होना बीसीसीआई चीफ के लिए नई मुसीबत खडी कर सकता है क्योंकि बीसीसीआई चीफ लगातार मयप्पन का बचाव कर रहे हैं। बीसीसीआई चीफ का कहना है कि मयप्पन टीम के मालिक नहीं हैं।(एजेंसी)

शनिवार, 25 मई 2013

सियासत के काले साये में क्रिकेट

बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया यानी बीसीसीआई के फ़ैसलों पर क्रिकेटर कम राजनीतिक नेताओं की छत्रछाया ज़्यादा रही है.
बीसीसीआई को चलाने वाले और ख़ासकर अहम फ़ैसले लेने वाली कमेटियों, सब कमेटियों के ओहदेदारों में कम से कम 4 केंद्रीय मंत्री और एक राज्य के मुख्यमंत्री शामिल हैं.

बीसीसीआई के इन अहम पदों पर सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष के लोग भी विराजमान हैं.
सबसे पहले नाम आता है राजीव शुक्ला का. राजीव शुक्ला संसदीय कार्य राज्यमंत्री हैं और इसके साथ ही वो आईपीएल के चीफ कमिश्नर भी हैं.
आईपीएल आजकल स्पॉट फ़िक्सिंग के विवादों में घिरा है. आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल कमेटी के चेयरमैन के अलावा राजीव शुक्ला मार्केटिंग सब कमेटी के सदस्य हैं.
इसके साथ ही वे सरकार की तरफ से दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन में नामित किए गए हैं.
भाजपा सांसद और हिमाचल प्रदेश के पिछले मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर भी बीसीसीआई में अहम पदों पर मौजूद हैं. वे बीसीसीआई के संयुक्त सचिव होने के अलावा जूनियर क्रिकेट कमेटी और अंपायर्स सब कमेटी के कन्वीनर भी हैं.
अनुराग ठाकुर विज़ी ट्रॉफी कमेटी के संयुक्त संयोजक और ऑल इंडिया जूनियर सेलेक्शन कमेटी के कन्वीनर हैं.
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बीसीसीआई की फाइनेंस कमेटी में चेयरमैन हैं. इसके अलावा वे आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के खिलाफ़ जांच कर रही अनुशासन समिति के सदस्य भी हैं.
इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं.
पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के इस्तीफे के बाद उनके मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सीपी जोशी संभाल रहे हैं.
अपनी राजनीतिक भूमिका और जिम्मेदारी के साथ ही सीपी जोशी बीसीसीआई की मीडिया कमेटी के चेयरमैन तो हैं ही, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन की भूमिका भी निभा रहे हैं.
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फ़ारुख़ अब्दुल्ला केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. इसके साथ ही वे बीसीसीआई के ओहदेदार की भूमिका भी निभा रहे हैं.
फ़ारुख़ अब्दुल्ला न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय का काम देखने के साथ ही बीसीसीआई की मार्केटिंग सब कमेटी के चेयरमैन भी हैं.
भाजपा में प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में से एक राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली बीसीसीआई में शायद सबसे ज्यादा कमेटियों में मौजूद हैं.
बोर्ड के नॉर्थ ज़ोन के उपाध्यक्ष होने के अलावा अरुण जेटली दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और टुअर प्रोग्राम एंड फिक्सचर कमेटी के अध्यक्ष भी हैं.
जेटली बीसीसीआई की आईपीएल गवर्निंग काउंसिल कमेटी के अलावा लीगल कमेटी, कॉन्स्टीट्यूशन रिव्यू कमेटी, एफिलिएशन कमेटी, डिसिप्लिनेरी कमेटी के सदस्य भी हैं.
सांसद नवीन जिंदल को सरकार की तरफ से बीसीसीआई में दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन में नामित किया गया है.
जिंदल इंडस्ट्रीज़ के मालिक नवीन जिंदल की बीसीसीआई में अहमियत मानी जाती है.
उनके अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी भी क्रिकेट में दख़ल रखते हैं. वे फिलहाल हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं.
इन राजनीतिक हस्तियों के साथ ही पूर्व में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के कई अध्यक्ष भी राजनीति से जुड़े रहे हैं.
इनमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी और विलासराव देशमुख और एनसीपी नेता शरद पवार शामिल हैं.
-एजेंसी
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...