नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के को-ऑनर और बॉलिवुड
ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने दिल्ली पुलिस के सामने
सट्टेबाजी का गुनाह कबूल किया है। कुंद्रा पिछले तीन आईपीएल सीजन से
सट्टेबाजी में लगे थे। कुंद्रा ने इन 3 सालों में 1 करोड़ रुपये का सट्टा
लगाया। कुंद्रा के बारे में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
कुंद्रा 2010 में तत्कालीन आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी से सऊदी अरब में टी20 लीग आयोजित करने के लिए लॉबीइंग कर रहे थे। दुनिया में मध्य-पूर्व के देश सट्टेबाजी के लिए स्वर्ग माने जाते हैं। कुंद्रा 3 साल पहले अमीरात क्रिकेट बोर्ड के साथ मिडल-ईस्ट टी20 लीग कराने की रणनीतिक योजना में जुटे थे। इस बारे में राज कुंद्रा और ललित मोदी के बीच ई-मेल के जरिए व्यापक विचार-विमर्श हुआ था।