Raju Bharwad. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Raju Bharwad. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 15 मई 2013

बेमिसाल ईमानदारी पेश की ऑटो रिक्‍शा चालक ने

अहमदाबाद । अहमदाबाद के एक ऑटो रिक्शा चालक ने बेमिशाल ईमानदारी का परिचय देते हुए अपने नाम से मिले एक करोड़ नब्‍बे लाख रुपये के उस चेक को लौटा दिया जो उसे जमीन के मुआवजे बतौर मिला था। उसे यह चैक सांणद में टाटा नैनो प्लांट के लिए अलॉट की गई तीन बीघा जमीन के एवज में मिला था।
राजू भरवाड़ नामक इस ऑटो रिक्‍शा चालक ने यह राशि अपनी जेब में डाल ली होती लेकिन उसने लिखित में कहा कि वह अब उस जमीन का मालिक नहीं है। उसने यह आश्वासन भी दिया कि नए मालिकों के नाम आधिकारिक दस्तावेज में दर्ज हैं।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...