status report of CBI लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
status report of CBI लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 29 अप्रैल 2013

बड़ा खुलासा: बदली गई कोल स्‍कैम की स्टेटस रिपोर्ट

नई दिल्ली। कोयला घोटाले में सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट पर संसद में आज भी हंगामा जारी है।
बीजेपी ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की और नारेबाजी की।
इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं लोकसभा की कार्यवाही भी हंगामे के बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
गौरतलब है कि कोयला घोटाले में सीबीआई ने 26 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में दो स्टेटस रिपोर्ट सौंपी।
एक रिपोर्ट वो जो सीबीआई ने पहले बनाई थी और दूसरी रिपोर्ट वो जो कानून मंत्री और पीएमओ के अधिकारियों को दिखाए जाने के बाद बनी थी। दो अलग-अलग रिपोर्ट से साफ हो गया कि सीबीआई ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट में सरकार के कहने पर बदलाव किए थे।

शनिवार, 13 अप्रैल 2013

COAL SCAM : CBI की स्टेटस रिपोर्ट कानून मंत्री ने बदलवाई

नई दिल्ली।यूपीए सरकार को एक और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। कोल ब्लॉक अलॉटमेंट स्कैम में सीबीआई सुप्रीम कोर्ट से कह सकती है कि स्टेटस रिपोर्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय और कानून मंत्री ने संशोधन करवाए हैं। गौरतलब है कि सीबीआई ने कोल ब्लॉक अलॉटमेंट स्कैम जांच की स्टेटस रिपोर्ट मार्च में सुप्रीम कोर्ट को सौंपी थी। बीजेपी के सीनियर नेता अरुण जेटली ने कोयला घोटाले में एसआईटी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार सीबीआई को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने देगी। उन्होंने इस मामले में कानून मंत्री से इस्तीफा मांगा है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...