yamuna padyatra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
yamuna padyatra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 8 मार्च 2013

सुषमा स्‍वराज ने भी दिया पदयात्रा को समर्थन

नईदिल्‍ली (लीज़ेण्‍डन्‍यूज़)।आज यमुना मुक्तिकरण का एक प्रतिनिधि मंडल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह व सुषमा स्वराज से मिला| इस प्रतिनिधि मंडल में  यमुना रक्षक दल के मुख्य  संरक्षक गोस्वामी पंकज बाबा व संजीव कृष्ण ठाकुर जी , डा. देवेन्द्र शर्मा, गोपेश्‍वरनाथ चतुर्वेदी , राधाप्रिय , रवि मोंगा, अनुभव तैलंग  आदि शामिल थे | राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज ने आन्दोलन  को समर्थन दिया और कहा कि 11 मार्च को वह संसद में यमुना  मुक्तिकरण का मुद्दा जोर  शोर से उठाएंगे |

गुरुवार, 7 मार्च 2013

यमुना रक्षक दल से मिलने पर मजबूर हुये केन्‍द्र के नुमाइंदे

संत जयकृष्‍ण दास के नेतृत्‍व में यमुना को मुक्‍त कराने के लिए मथुरा-वृंदावन से 01 मार्च को शुरू हुई पदयात्रा जैसे-जैसे दिल्‍ली के नजदीक पहुंच रही है, वैसे-वैसे केन्‍द्र सरकार के नुमाइंदों की भी सक्रियता बढ़ने लगी है।
यमुना रक्षक दल के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष संत जयकृष्‍ण दास एवं उपाध्‍यक्ष एडवोकेट राकेश यादव ने 'लीजेण्‍ड न्‍यूज़' को बताया कि आज यमुना रक्षक दल की कोर कमेटी पर्यावरण और जल संसाधन मंत्रालय के अधिकारियों ने पड़ाव स्‍थल पलवल (हरियाणा) के पृथला में मुलाकात की।
राकेश यादव के अनुसार पर्यावरण मंत्रालय से आये एडिशनल सेक्रेट्री शशि शेखर, डायरेक्‍टर सेंथिल तथा डिप्‍टी डायरेक्‍टर संजय सिंह और जल संसाधन मंत्रालय के कमिश्‍नर एम के माथुर ने यमुना रक्षक दल के लोगों से पूछा कि उनकी प्रमुख मांगें क्‍या-क्‍या हैं।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...