nitish kumar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
nitish kumar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 2 अक्टूबर 2013

चारा घोटाले में था नीतीश का भी नाम, फिर उन पर कार्यवाही क्‍यों नहीं?

पटनाचारा घोटाले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के जेल जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विपक्ष के साथ-साथ अब उनकी पार्टी में भी उनके खिलाफ बागी तेवर देखे जा रहे हैं। गोपालगंज से जेडीयू सांसद पूर्णमासी राम ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चारा घोटाले में नीतीश कुमार का नाम है और अगर वह दोषी हैं तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए। गौरतलब है कि लालू के साथ नीतीश की पार्टी के सांसद जगदीश शर्मा भी चारा घोटाले में दोषी करार दिए गए हैं।
अब नीतीश का क्या होगा?

रविवार, 4 अगस्त 2013

..तो इसलिए नीतीश की तारीफों के पुल बांध रहे हैं 'शत्रु'

नई दिल्‍ली। भाजपा की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बयान देकर सुर्खियों में आए शत्रुघ्न सिन्हा के जदयू से हाथ मिलाने की खबर है। पटना साहिब से भाजपा सांसद सिन्हा को जदयू लोकसभा टिकट दे सकती है या उन्हें राज्यसभा में भेज सकती है। सिन्हा की उनके चुनाव क्षेत्र में लोकप्रियता घट रही है ऎसे में भाजपा उन्हें शायद ही टिकट दें। कहा जा रहा है कि टिकट कटने की संभावना के चलते ही सिन्हा बार-बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ कर रहे हैं और मोदी पर निशाना साध रहे हैं। एक समाचार पत्र के मुताबिक सिन्हा बराबर नीतीश कुमार के संपर्क में हैं।

बुधवार, 12 जून 2013

आ रहा है नीतीश का नया दांव ...

नरेंद्र मोदी को चुनाव अभियान की कमान देने और लालकृष्ण आडवाणी प्रकरण तो बहाना है।
दरअसल जदयू, बीजेपी से अलग होने का मन बना चुकी थी क्‍योंकि नीतीश कुमार नया दांव खेलने की तैयारी में हैं।
सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार एक नया फेडरल फ्रंट बनाने की जुगत में हैं जिसमें ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल के सीएम शामिल होंगे।
सूत्र बताते हैं कि नीतीश का सोचना है कि तीनों राज्य विशेष दर्जे के हकदार हैं और यही मुद्दा उन्हें एक दूसरे के करीब लाता है।
नीतीश दिल्ली में हो रही बीजेडी की रैली को पहले ही समर्थन दे चुके हैं। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक आज विशेष दर्जा की मांग को लेकर दिल्ली में रैली कर रहे हैं। नीतीश ने अपने करीबी जेडीयू सांसद के सी त्यागी को प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात के लिए कोलकाता भेजा है।
जेडीयू के सूत्र बताते हैं कि अगर तीनों सीएम बिहार के सीएम नीतीश कुमार, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एक साथ आ जाएं तो वो बीजेपी या कांग्रेस की सरकार बनने में अहम भूमिका निभा सकते हैं और अपनी मांग पूरी करवा सकते हैं। जेडीयू सूत्रों का कहना है कि बीजेपी से अलग होने में अब महज कुछ ही दिन बाकी हैं।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...