शनिवार, 10 नवंबर 2012

महिला पार्षद 11 करोड़ की मालकिन

कर्नाटक में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका की पार्षद गौरम्मा के पास आय से अधिक की 11 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर गौरम्मा और उनके परिजनों के चार ठिकानों पर लोकायुक्त के छापे में आय से 11 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का पता चला। इनमें चामराजपेट में तीन स्थानों पर जमीनें थीं जिनकी कीमत 2 करोड़ 21 लाख 98 हजार रुपए है।

शुक्रवार, 9 नवंबर 2012

6000 करोड़ के कालेधन का खुलासा

इंडिया अगेंस्ट करप्शन के अरविंद केजरीवाल ने आज विदेशों में जमा कालेधन पर खुलासा किया है। केजरीवाल ने कहा कि स्विस बैंकों में कितना कालाधन जमा है, इस पर काफी कयास लगाए गए। उन्होंने कहा कि सीबीआई के मौजूदा निदेशक ने कहा है कि 25 लाख करोड़ रुपये स्विस बैंकों में जमा है।
उन्होंने आज के खुलासे में स्विस बैंक में जमा भारतीय लोगों के कालेधन के बारे में बताया। केजरीवाल ने दावा किया कि करोड़ों रुपये भारतीय लोगों के इन विदेशी बैंकों में जमा है और यह धन कालाधन है जिसे भारत लाया जा सकता है लेकिन भारत सरकार इन रुपयों को नहीं लाना चाहती।

गांधी परिवार को मुफ्त में दे दी 90 एकड़ कीमती जमीन

महाराष्ट्र सरकार ने गांधी परिवार के ट्रस्ट को मुंबई की 90 करोड़ की बेशकीमती जमीन मुफ्त में दे दी। एक निजी चैनल ने यह खुलासा किया है। चैनल के मुताबिक गांधी परिवार के ट्रस्ट एसोसिएट जर्नल्स को यह जमीन नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र के दफ्तर के निर्माण के लिए दी गई थी लेकिन 30 साल बाद भी जमीन पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है।
इस कारण यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या गांधी परिवार ने 90 करोड़ की जमीन दबा रखी है?

बुधवार, 7 नवंबर 2012

मिसाइल और टैंक देश को सुरक्षा नहीं दे सकते: इफ्तिखार चौधरी

पाकिस्तान में सेना और अदालत के बीच चल रहे टकराव के बीच मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी ने मंगलवार को कहा कि मिसाइलें और टैंक देश में स्थिरता और सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकते और जजों को राज्यों में कानून की सर्वोच्चता सुनिश्चित करनी चाहिए।
मुख्य न्यायाधीश का यह बयान सेना प्रमुख अशफाक कयानी की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें अशफाक कयानी ने सुप्रीम कोर्ट को कड़े शब्दों में चेताया हुए कहा था कि सुप्रीम कोर्ट देश की सेना को कमजोर करने की कोशिश न करे।

रविवार, 4 नवंबर 2012

TATA व एन मूर्ति जैसे लोग चलवा रहे हैं IAC आंदोलन

अरविंद केजरीवाल का आंदोलन इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति सहित अन्य उद्योगपतियों के पैसे से चल रहा है। नारायण मूर्ति ने साल 2010-11 में केजरीवाल के पब्लिक कॉज रिसर्च फाउंडेशन को 12 लाख रूपए दान दिए थे। एक समाचार पत्र ने यह जानकारी दी है। समाचार पत्र के मुताबिक मुंबई की स्टॉक ब्रोकिंग फर्म एनम सिक्योरिटी ने 2 लाख रूपए दान दिए थे। इस कंपनी के मालिक हैं वल्लभ भंसाली।
रतन टाटा के सोशल वेलफेयर ने 25 लाख का चेक दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक विक्रम लाल की "एकर"ने एकर गुडवर्थ ट्रस्ट के नाम से 3 लाख का चेक दिया था। नीमेश कंपानी के जेएम फाइनेंशियल फाउंडेशन ने पचास हजार का चेक दिया था। अन्य सहयोग देने वालों में इंडसंड इंक बैंक के बॉस और बैंकर रोमेश सोबती शामिल है।

मंगलवार, 30 अक्टूबर 2012

दबाया गया राजीव गांधी की हत्या का सबूत

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या से जुड़े अहम सबूत को दबा दिया गया था। यह दावा किया है मामले की जांच से जुड़े अधिकारी के रागोथामन ने। उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि उस समय के आईबी चीफ एमके नारायणन ने राजीव गांधी की हत्या से जुड़े वीडियो को दबाए रखा। इस वीडियो में मानव बम धुन को दिखाया गया है,जो श्रीपेरम्बदुर में राजीव गांधी के पहुंचने से पहले मौजूद थी।
उन्होंने बताया कि वीडियो के गायब होने के मामले की प्राथमिक जांच हो चुकी है। विशेष जांच टीम के प्रमुख डीआर कार्तिकेयन ने पश्चिम बंगाल के मौजूदा गर्वनर नारायणन को छोड़ दिया। हाल ही में प्रकाशित पुस्तक "राजीव गांधी की हत्या की साजिश-सीबीआई की फाइलों के हवाले" में दावा किया गया है कि राजीव गांधी की हत्या के बाद आईबी के वीडियोग्राफर को जो टेप मिला था उसे एसआईटी के साथ कभी शेयर नहीं किया गया। गौरतलब है कि 21 मई 1991 को राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।

सोमवार, 29 अक्टूबर 2012

मनमोहन सरकार में ईमानदार को सजा, चापलूसों को ईनाम

क्या केंद्रीय कैबिनेट में जयपाल रेड्डी का ट्रांसफर सजा के तौर पर हुआ है? उन्हें पेट्रोलियम से साइंस और टेक्नॉलजी मंत्री बनाया गया है। क्या ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि रेड्डी रिलायंस समेत कई पेट्रोलियम कंपनियों पर काफी सख्त थे? जयपाल रेड्डी सोमवार सुबह अपने मंत्रालय का चार्ज नए मंत्री वीरप्पा मोइली को देने नहीं पहुंचे। बताया जाता है कि वह अपने तबादले से सख्त नाराज हैं।
रविवार को कैबिनेट में हुए जंबो फेरबदल के बाद राजनीतिक गलियारों में रेड्डी के ट्रांसफर को लेकर ऐसे ही सवाल गुपचुप उठ रहे हैं। इन सवालों को अरविंद केजरीवाल की इंडिया अगेंस्ट करप्शन ने जबान भी दे दी है। आईएसी के योगेंद्र यादव ने कहा कि जयपाल रेड्डी को रिलायंस पर सख्त होने की सजा दी गई है। रेड्डी के करीबी भी इसे डिमोशन के तौर पर देख रहे हैं।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...