पुरुषों की महिलाओं को घूरने की आदत सदियों पुरानी है, पर घूरते समय वे
क्या देखते हैं। इसका जवाब एक आई-ट्रेकिंग तकनीक ने दिया है। आई-ट्रेकिंग
तकनीक से महिला-पुरुष के एक-दूसरे को घूरने पर अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों
ने दिलचस्प खुलासे किए हैं। अमरीका के यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का-लिनकॉल्न
के अध्ययनकर्ताओं के अनुसार पुरुष महिलाओं की आंखों और चेहरे को घूरने में
कम समय जाया करते हैं। वहीं, महिलाएं भी अन्य महिलाओं को घूरते समय ज्यादा
समय चेहरे से नीचे की बॉडी को देती हैं।
क्या घूरते हैं पुरुष?
अध्ययन के मुताबिक पुरुष महिलाओं की आंखों और चेहरे को घूरने में बेहद कम समय लगाते हैं। जबकि महिलाओं के वक्ष स्थल और कमर के आस-पास के हिस्से को घूरने में तुलनात्मक रूप से ज्यादा समय देते हैं।
अध्ययन यह भी बताता है कि पुरुष औसत से बड़े वक्ष स्थल व हिप्स और पतली कमर वाली महिलाओं को और भी ज्यादा देर तक घूरते हैं।
क्या घूरती हैं महिलाएं?
आपको जानकर भले ही आश्चर्य हो लेकिन यह सच है कि महिलाएं भी दूसरी महिलाओं को ठीक पुरुषों वाली नजर से घूरती हैं। मतलब यह कि महिलाएं भी अन्य महिलाओं के चेहरे की बजाय वक्ष स्थल और कमर के आस-पास के हिस्से को घूरने में ज्यादा समय देती हैं। हालांकि ऎसा वे यह जानने के लिए करती हैं कि दूसरी महिला उनसे कितनी ज्यादा आकर्षक है।
36 पुरुष, 29 महिलाएं
अध्ययनकर्ताओं ने इस अध्ययन में 36 पुरुष और 29 महिलाओं को शामिल किया। इन महिला-पुरुषों के चेहरे पर आई-ट्रेकिंग मशीन को लगाया गया। इन्हें पतली, सुडौल और औसत बॉडी शेप वाली महिलाओं के 10 फोटो दिए गए और यह पता लगाने की कोशिश की गई कि महिला-पुरुष इन तस्वीरों को देखते समय किस बॉडी पार्ट पर कितना समय बिताते हैं।
अध्ययनकर्ता टीम ने पाया कि महिला हो या पुरुष दोनों चेहरे को कम सयम तक घूरते हैं जबकि वक्ष स्थल और कमर के आस-पास के हिस्से को घूरने में ज्यादा समय देते हैं।
अब बहाना नहीं बना पाएंगे
प्रमुख लेखक और समाज मनौवैज्ञानिक प्रोफेसर सराह गेरवैस का मानना है कि इस वैज्ञानिक अध्ययन से पहले केवल महिला-पुरुषों की स्वयं की बताई रिपोर्टस ही एक तरीका था जिससे घूरने की आदत को समझा जाता था। इस नई तकनीक से अध्ययन ने पहली बार यह साबित किया है कि लोग क्या घूरते हैं। महिला हो या पुरुष अमूमन इन्हीं बॉडी पार्टस को घूरते देखे जाते हैं।
सराह का कहना है कि इससे पहले इस बात का वैज्ञानिक सबूत नहीं था कि महिलाएं भी उन्हीं बॉडी पार्टस को घूरती हैं जिन्हें पुरुष घूरना पसंद करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया बताते चलें कि ये पोस्ट कैसी लगी ?