शुक्रवार, 3 मई 2013

हिमाचल में सेक्‍स रेकेट चलाता था पंजाब का BJP नेता

शिमला। हरियाली ओढ़े, सीढ़ीनुमा खेतों से सजी, स्वास्थ्यव‌र्द्धक चीड़ व अन्य वृक्षों से आबाद पहाड़ियों के कारण पूरे देश में चर्चित हिमाचल में सेक्स रैकेट का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है।
सुंदर व सजीली युवतियां को उनकी पारंपरिक ड्रेस सलवार कुर्ता पहनाकर इस काम में लगाया गया है। इसके लिए पटना, लुधियाना और पंजाब की लड़कियों को विशेष रूप से तैयार किया जाता है। पर्यटन के लिए आने वाले लोगों को पूरी सुरक्षा में लड़कियां उपलब्ध कराई जाती हैं।
छापेमारी के बाद इस मामले का रहस्योघाटन हुआ है
कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में कुछ दिनों पहले हुई छापेमारी के बाद इस मामले का खुलासा हुआ।

नेतृत्‍वहीन देश और हमलावर पड़ोसी

देश में तमाम समस्याएं हैं या कहना चाहिए कि यह समस्याओं का देश है जिसका समाधान यहां के राजनीतिज्ञों के पास नहीं है तभी तो वे सभी अच्छी किस्म के शुतुरमुर्ग हैं।
भारत अपनी शक्ति का प्रदर्शन सिर्फ अपने टेलीविजन चैनलों में होने वाली बहसों के दौरान लंबी-लंबी बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर करता है।
यहां के राजनीतिज्ञों के पास कोई प्लान नहीं है, क्योंकि वे सभी संसद में आपसी लड़ाई में ही मशगूल रहते हैं।
देश में और भी कई समस्याएं हैं या कहना चाहिए कि यह समस्याओं का देश है जिसका समाधान यहां के राजनीतिज्ञों के पास नहीं है तभी तो वे सभी अच्छी किस्म के शुतुरमुर्ग हैं।

सभ्यजनों के असभ्य देश की असलियत

लंदन। ब्रिटेन को सभ्यजनों का देश माना जाता है लेकिन वहां भी महिलाओं के साथ असभ्य व्यवहार किया जाता है। इससे इस देश का पाखंडीपन उजागर होता है। ऐसे कई उदाहण पेश किए जा सकते हैं जिससे यह पता चले की यह देश भी उतना ही असभ्य है जितना की पाकिस्तान।
प्रतिवर्ष 16 हजार से ज्यादा बलात्कार
6 करोड़ 23 लाख जनसंख्या वाले ब्रिटेन में 2010 में बलात्कार के कुल 16432 मामले दर्ज किए गए। दर्ज किए जाने के मतलब कि कई मामले तो दर्ज ही नहीं होते। दर्ज किए जाने के आधार पर ही कहा जा सकता है कि प्रति एक लाख जनसंख्या पर इसका अनुपात 28.8 रहा।

गुरुवार, 2 मई 2013

बर्नी को 25 करोड़ देती तो भाई जिंदा होता:दलबीर

नई दिल्ली। सरबजीत की बहन दलबीर ने आज पाकिस्तान को लानत भेजते हुए कहा कि अंसार बर्नी ने सरबजीत की रिहाई के लिए मांगे थे 25 करोड़ रुपए। दलबीर ने पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा कि वो उन सरबजीतों के लिए लड़ती रहेंगी जो पाकिस्तान की जेलों में कैद हैं। उन्होंने कहा कि वो देखेंगी कि तालिबान उनका क्या बिगाड़ लेगा?
दलबीर ने आज मीडिया से दिल्ली में कहा कि सरबजीत के साथ जो कुछ हुआ वो एक हिंदुस्तानी होने की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि वो साल 2005 से कहती आ रही हैं कि निर्दोष को सजा नहीं होती उसका कत्ल होता है। वही आज पाकिस्तान ने कर के जता दिया है। उन्होंने कहा कि लाहौर के जिन्ना अस्पताल में मेरे पूछे जाने पर वहां के नर्स और डॉक्टर हंसते थे। मुझे उनकी हंसी देखकर लगता था कि वो कुछ छिपा रहे हैं। उनको पता था कि सरबजीत तो जिंदा नहीं है। सरबजीत पहले ही मर चूका था। आज पूरे हिंदुस्तान को एक होना चाहिए।

सोमवार, 29 अप्रैल 2013

ममता के भांजे की भी चिट फंड कंपनी!

कोलकाता । शारदा ग्रुप घोटाले में सीबीआई इंक्वायरी की मांग कर रही सीपीआई (एम) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भांजे अभिषेक बनर्जी पर जल्दी पैसा बनाने वाली स्कीमों में शामिल होने का आरोप लगाया है।
सीपीआई (एम) के नेता गौतम देब ने कहा, "ममता बनर्जी के भांजे व तृणमूल युवा कांगे्रस के नेता अभिषेक बनर्जी रियल एस्टेट और माइक्रो-फाइनेंस कंपनी चलाते हैं और इस कंपनी ने भी महज दो से तीन सालों में बड़ा मुनाफा कमाया है। इतने कम समय में इस कंपनी का टर्नओवर 300 करोड़ का है।

बड़ा खुलासा: बदली गई कोल स्‍कैम की स्टेटस रिपोर्ट

नई दिल्ली। कोयला घोटाले में सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट पर संसद में आज भी हंगामा जारी है।
बीजेपी ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की और नारेबाजी की।
इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं लोकसभा की कार्यवाही भी हंगामे के बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
गौरतलब है कि कोयला घोटाले में सीबीआई ने 26 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में दो स्टेटस रिपोर्ट सौंपी।
एक रिपोर्ट वो जो सीबीआई ने पहले बनाई थी और दूसरी रिपोर्ट वो जो कानून मंत्री और पीएमओ के अधिकारियों को दिखाए जाने के बाद बनी थी। दो अलग-अलग रिपोर्ट से साफ हो गया कि सीबीआई ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट में सरकार के कहने पर बदलाव किए थे।

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स का खुलासा: रिश्‍वत देकर करजई का सपोर्ट ले रहा अमेरिका

वाशिंगटन। अमेरिका अफगानिस्‍तान को रिश्‍वत देकर अपने पाले में करता रहा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने पि‍छले दस वर्षों में अफगानी राष्‍ट्रपति हामि‍द करजई के दफ्तर पर करोड़ों डॉलरों की बरसात की।
हवाई जहाज से ठीक उनके दफ्तर पर कभी शॉपिंग करने वाली प्‍लास्‍टि‍क की थैली में तो कभी सूटकेस और बैग में भरकर यह धन गि‍राया गया। ऐसा हर महीने कि‍या गया। न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ने इसका खुलासा कि‍या है।
हामि‍द करजई के एडवाइजर खलील रोमान ने बताया कि सीआईए ने उनके दफ्तर पर दसि‍यों करोड़ डॉलर से ज्‍यादा धन की बरसात की। उन्‍होंने कहा कि वह इसे भूति‍या धन मानते हैं। वह लोग चुपके से आए और सारा पैसा छोड़कर चुपके से भाग गए। खलील रोमान हामि‍द करजई के वर्ष 2002 से 2005 तक स्‍टाफ चीफ रहे थे।
इस खुलासे में न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स लि‍खता है कि सीआईए ने इस मामले में कोई भी टि‍प्‍पणी देने से मना कर दि‍या है। हालांकि युद्ध से जूझ रहे अफगानि‍स्‍तान को सीआईए पहले से ही मदद पहुंचाता रहा है, पर इस तरह की मदद का ऐसा पहला मामला सामने आया है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...