शुक्रवार, 21 जून 2013

अथ श्री कांग्रेस कथा ! लोगों को मरते छोड़ विदेश जा रहे हैं CM बहुगुणा

उत्तराखण्ड भयंकर विभीषिका से जूझ रहा है। बादल फटने के बाद आई बाढ़ से सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
इसे उत्तराखण्ड के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी बताया जा रहा है। खुद मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने इसे हिमालयी सुनामी करार दिया है लेकिन वह बाढ़ में फंसे हजारों लोगों को भगवान भरोसे छोड़कर विदेश दौरे पर जाने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
बहुगुणा जब गुरूवार को राहत कार्यो का जायजा लेने जोशीमठ पहुंचे तो नाराज लोगों ने उन्हें घेर लिया। लोगों ने बहुगुणा के खिलाफ नारेबाजी की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। बहुगुणा ने लोगों को पूरी मदद का भरोसा दिलाया और अपने हेलीकॉप्टर में बैठ कर रवाना हो गए।
एक समाचार पत्र के मुताबिक मुख्यमंत्री अपनी पत्नी और कुछ अधिकारियों के साथ अगले हफ्ते स्विट्जरलैण्ड जा सकते हैं।
समाचार पत्र के मुताबिक विदेश दौरे के लिए मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय से अनुमति मांगी है। मुख्यमंत्री का यह सरकारी दौरा है।
विदेश मंत्रालय उम्मीद कर रहा था कि बाढ़ से हुई तबाही के कारण मुख्यमंत्री अपना दौरा रद्द कर देंगे लेकिन जब मुख्यमंत्री की ओर से इस तरह का कोई अनुरोध नहीं आया तो बुधवार को विदेश मंत्रालय ने दौरे को अनुमति दे दी।
कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ के बाद स्विट्जरलैण्ड जाने का कार्यक्रम नहीं बनाया है, यह पहले से तय था। अब देखना है कि मुख्यमंत्री दौरा रद्द करते हैं या असंवेदनशीलता दिखाते हुए बीवी के साथ स्विट्जरलैण्ड के लिए निकल जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया बताते चलें कि ये पोस्‍ट कैसी लगी ?

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...