मंगलवार, 29 मार्च 2011

भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत हैं चुनाव

मीडिया घरानों और राजनीतिक दलों के बीच की संधियाँ परेशान करने वाली हैं
मुख्य निर्वाचन आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कहा कि चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत हो गया है और चुनावों के दौरान पेड न्यूज़ की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं।
कुरैशी ने राजधानी में एक व्याख्यान के दौरान कहा कि भारत में चुनाव आज भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत हो गया है। देश में पेड न्यूज़ की घटनाएँ बढ़ रही हैं। पेड न्यूज़ के 86 मामले हमारे नोटिस में आए हैं।
भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में सक्षम होने का विश्वास जताते हुए सीईसी ने कहा कि मीडिया घरानों और राजनीतिक दलों के बीच की संधियाँ परेशान करने वाली हैं।
उन्होंने कहा कि पहले यह सांकेतिक विज्ञापन होता था लेकिन अब राजनीतिक दल और मीडिया घराने ज्यादा साहसी हो गए हैं और चुनावी घोषणा पत्र को संपादकीय के रूप में छाप रहे हैं। यह सिर्फ अनैतिक ही नहीं है बल्कि तकलीफदायक भी है और हम इस पर नजदीकी से निगाह रखे हुए हैं।
कुरैशी ने चुनावों पर सरकारी खर्चे पर भी चिंता जताई और कहा कि प्रक्रिया से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।
-भाषा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया बताते चलें कि ये पोस्‍ट कैसी लगी ?

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...