शनिवार, 5 मई 2012

सोनिया गांधी की बिसात ही क्‍या है


गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोनिया गांधी पर तीखा कटाक्ष किया और कहा कि उनका राज्य जब जवाहरलाल नेहरू के आगे नहीं झुका तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की क्या बिसात है। मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह पर भी चुटकी ली और कहा कि सिंह का आवास जेनरेटरों से चलता है जबकि गुजरात बिजली अधिशेष वाला राज्य है। वे यहां से करीब 120 किलोमीटर दूर भावनगर जिले के बोटाड में नवादा से बोटाड तक की 32 किलोमीटर लंबी नर्मदा पाइप लाइन को राज्य को समर्पित करने के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र को गुजरात में चुनाव जीतने के लिए अपनी सत्ता का दुरुपयोग रोक देना चाहिए। वह जनता और राज्य को नष्ट करने का प्रयास कर रही है, जो तत्काल रुकना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब यह राज्य नेहरू के आगे नहीं झुका तो सोनिया की क्या बिसात।
मोदी ने कहा कि नेहरू के जमाने में गुजरात उनके समक्ष नहीं झुका। हम सरदार वल्लभभाई पटेल के वंशज हैं, हम किसी के समक्ष नहीं झुकेंगे। उन्होंने नेहरू और पटेल के बीच मतभेद का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि यहां तक देश के प्रथम प्रधानमंत्री ने भी गुजरात के साथ भेदभाव किया था क्योंकि यह पटेल का गृहराज्य था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया बताते चलें कि ये पोस्‍ट कैसी लगी ?

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...