रविवार, 26 अगस्त 2012

वेदांता ने राजनीतिक पार्टियों को दिये 28 करोड़

माइनिंग समूह वेदांता रिर्सोसेज ने पिछले तीन साल में विभिन्न राजनीतिक दलों को करीब 28 करोड़ का चंदा दिया। अरबपति अनिल अग्रवाल की कंपनी ने 2011-12 की सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी दी। ये पैसा किन राजनीतिक दलों को दिया गया,कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2011-12 में राजनीतिक दलों को 2.01 मिलियन डॉलर का चंदा दिया गया। हालांकि यह पिछले साल के मुकाबले काफी कम है।
साल 2009-10 में कंपनी ने राजनीतिक दलों को 3.66 मिलियन डॉलर का चंदा दिया था। ये चंदा उस वक्त दिया गया था जब आम चुनाव हुए थे। सालाना रिपोर्ट के मुताबिक 2003-04 के बीच राजनीतिक दलों को 8.29 मिलियन डॉलर का चंदा दिया गया था। इस वक्त कंपनी को लंदन स्टॉक एक्सचेंज की सूची में शामिल किया गया था। इसके तीन साल बाद तक राजनीतिक दलों को कोई चंदा नहीं दिया गया। 2006-07 और 2008-09 के बीच पार्टियों को कोई चंदा नहीं दिया गया।
राजनीतिक दलों को 2.01 मिलियन डॉलर का चंदा या तो ट्रस्ट से दिया गया या फिर लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्यक्ष तौर पर दिया। कंपनी की सालना रिपोर्ट में कहा गया है कि राजनीतिक प्रक्रिया का समर्थन करने से देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी। यूके स्थित शेयर होल्डर एडवाइजरी ग्रुप पिर्क वेदांता की ओर से राजनीतिक दलों को चंदा दिए जाने पर गहरी नाराजगी जताई थी। पिछले एक दशक में वेदांता खनन और प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख कंपनी बनकर उभरी है। वेदांता को गत वित्त वर्ष में 14 बिलियन डॉलर का राजस्व प्राप्त हुआ था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया बताते चलें कि ये पोस्‍ट कैसी लगी ?

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...