लखनऊ। केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा और सपा नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है।
रविवार दोपहर काशी में समीक्षा बैठक के लिये पहुंचे लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा हेरोइन और चरस के सप्लायर हैं। नशे की चीजों का स्मगलिंग करते हैं। वह सिगरेट में गांजा, चरस और स्मैक मिलाकर पीते हैं। हर वक्त नशे में रहते हैं।
गुस्से में दिख रहे शिवपाल ने कहा कि वह कांग्रेसियों में पुराने नशेड़ी हैं। भांग, गांजा और हेरोइन पीते और खाते हैं। देश के बाहर सप्लाई भी करते हैं। केंद्र सरकार नशेड़ी के बहकावे में है।
अजित सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि अजित सिंह पागल हो गये हैं। उत्तर प्रदेश की सरकार इनका इलाज कर सकती है।
उधर, सपा महासचिव राम आश्रय कुशवाहा ने कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा और अजित सिंह गद्दार हैं। इन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। बेनी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा का जनाजा निकल जाएगा। इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता के इन आधारहीन बयानों का नुकसान यूपीए को ही होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया बताते चलें कि ये पोस्ट कैसी लगी ?