शिमला, 15 जून 2013 (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में लोग उस समय स्तब्ध रह गए
जब उन्होंने एक सीडी में कांग्रेस के एक बुजुर्ग नेता को एक महिला के साथ
आपत्तिजनक अवस्था में देखा।
मंडी उपचुनाव से पहले जारी इस सीडी से हिमाचल की राजनीति में बवाल मच गया। अचानक सामने आई इस सीडी से परेशान हिमाचल सरकार ने मामले की जांच राज्य सीआईडी को सौंप दी है।
आईटी ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही इसमें महिला को भद्दे और अश्लील ढंग से प्रदर्शित किए जाने, मानहानि और अश्लील सामग्री के वितरण से जुड़े कानून के तहत भी अज्ञात आरोपियों को आरोपित किया गया है।
इस सीट पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह कांग्रेस की तरफ से मैदान में हैं। उनके खिलाफ बीजेपी से जयराम ठाकुर मैदान में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया बताते चलें कि ये पोस्ट कैसी लगी ?