मंगलवार, 12 मार्च 2013

कोयला खदान आवंटन में धांधली हुई: CBI

नई दिल्ली। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को कोयला घोटाले पर अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि कोयला खदान आवंटन करते समय नियमों की अनदेखी हुई है।
अदालत ने इस मामले में सरकार और सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए हलफनामा भी दायर करने को कहा है। उन्होंने सीबीआई से मामले की रिपोर्ट सरकार को न देकर सीधे अदालत देने का आदेश दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने कोल ब्लॉक आवंटन पर सवाल उठाते हुए सवाल किया कि कुछ कंपनियों को क्यों चुना गया।
सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सरकार के पास कोल ब्लॉक आवंटन का कोई आधार नहीं था।

सोमवार, 11 मार्च 2013

रायबरेली से गुजरती तो साफ होती यमुना: सुषमा

नई दिल्‍ली। "यमुना नदी अगर रायबरेली से गुजर रही होती तो कब की साफ हो चुकी होती."
लोकसभा में सोमवार को यमुना प्रदूषण के मुद्दे पर सुषमा स्वराज ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए ये बात कही.
यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने और उसका जल प्रवाह बढ़ाने के उद्देश्य से मथुरा के वृंदावन से 11 दिन की पदयात्रा करके राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे ‘यमुना मुक्तिकरण’ पदयात्रियों का समर्थन करते हुए लोकसभा ने सोमवार को एक स्वर में कहा कि इस मुहिम में सदन उनके साथ है.
इस दौरान विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि यमुना नदी मथुरा जाते जाते लगभग सूख गयी है और दिल्ली में भयंकर रूप से प्रदूषित है. मथुरा में पुजारी इसके प्रदूषित जल से ही पूजा अर्चना करने को बाध्य हैं.

रविवार, 10 मार्च 2013

विकास की वजह से जनता ने गलतियां माफ कीं: मोदी

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह अमेरिका और कनाडा के प्रवासी भारतीयों को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। मोदी ने अपने भाषण में गुजरात के विकास का जमकर बखान किया। मोदी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमने गलतियां नहीं कीं, लेकिन विकास होने पर जनता माफ कर देती है। मोदी के भाषण का यह खास पॉइंट था। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या गलती का मतलब गुजरात दंगों से था? मोदी के इस करीब एक घंटे के भाषण की एक और खास बात यह थी कि उन्होंने कांग्रेस का एक बार भी नाम नहीं लिया।

महिला जज को तोहफे में चप्पल !

तिरुअनंतपुरम्। परिवार अदालत की ओर से तलाक संबंधी याचिका को खारिज किए जाने से नाराज 62 वर्षीय व्यक्ति ने महिला दिवस के अवसर पर एक महिला न्यायाधीश को कथित तौर पर तोहफे में चप्पलों का एक पैकेट देने की कोशिश की।
वीवी प्रभाकरण नामक व्यक्ति शुक्रवार सुबह परिवार अदालत में एक पैकेट के साथ आया और उसने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वह न्यायाधीश केवी प्रसन्ना कुमारी को एक तोहफा देना चाहता है।

मेनका गांधी पर कुत्ते चुराने का आरोप

नई दिल्ली। भाजपा सांसद मेनका गांधी के खिलाफ एक डॉक्टर द्वारा दायर अर्जी पर सुनवाई करते हुए तीसहजारी कोर्ट के महानगर दंडाधिकारी राजेश मलिक ने पुलिस को आदेश दिए कि वह केस दर्ज कर उचित कार्रवाई करे। अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि पुलिस मामले में कानून के अनुसार जांच एवं कार्यवाही करे।

शनिवार, 9 मार्च 2013

मनमोहन सरकार का 4G घोटाला भी सामने आया

स्वदेशी जागरण मंच के संरक्षक के एन गोविंदाचार्य ने केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर टू जी के बाद अब 4 जी स्पैक्ट्रम घोटाला करने और उद्योगपति मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह को अरबों रुपए का फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है।
गोविन्दाचार्य ने कहा कि मात्र डाटा संप्रेषण के लिए शुरू की गई 4 जी स्पैक्ट्रम सेवा को दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की आड़ लेकर मामूली शुल्क पर ध्वनि संप्रेषण की सुविधा दी जा रही है और देश को अरबों-खरबों की चपत लग रही है।
उल्लेखनीय है कि 4जी स्पैक्ट्रम अभी सिर्फ रिलायंस के पास ही है इसलिए इसका पूरा लाभ उसी को मिल रहा है।

शुक्रवार, 8 मार्च 2013

सुषमा स्‍वराज ने भी दिया पदयात्रा को समर्थन

नईदिल्‍ली (लीज़ेण्‍डन्‍यूज़)।आज यमुना मुक्तिकरण का एक प्रतिनिधि मंडल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह व सुषमा स्वराज से मिला| इस प्रतिनिधि मंडल में  यमुना रक्षक दल के मुख्य  संरक्षक गोस्वामी पंकज बाबा व संजीव कृष्ण ठाकुर जी , डा. देवेन्द्र शर्मा, गोपेश्‍वरनाथ चतुर्वेदी , राधाप्रिय , रवि मोंगा, अनुभव तैलंग  आदि शामिल थे | राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज ने आन्दोलन  को समर्थन दिया और कहा कि 11 मार्च को वह संसद में यमुना  मुक्तिकरण का मुद्दा जोर  शोर से उठाएंगे |
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...