नई दिल्ली। हैदराबाद बम धमाकों के तीन दिन बाद भी
इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) द्वारा भेजे जाने वाले खुफिया अलर्ट का सच सामने
नहीं आया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और आंध्र
प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी के बयान तो अलग-अलग हैं ही, साथ
में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अफसर भी अलग-अलग जानकारी दे रहे हैं।
Blog serves news about Corruption in India,Dirty politics,corruption free India,corruption in politics,real estate,Dharm and Society
सोमवार, 25 फ़रवरी 2013
रविवार, 24 फ़रवरी 2013
विधायकों के लिए मोदी "एप" रखना अनिवार्य
गुजरात भाजपा के बड़े नेताओं, मंत्रियों और विधायकों को हर हाल में अपने मोबाइल फोन में मोदी एप रखना होगा।
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के सभी नेताओं को अपने मोबाइल फोन में यह सुविधा रखने का निर्देश दिया है ताकि नेता उनकी ताजा गतिविधियों से अवगत रहें।
छरोड़ी में आयोजित तीन दिवसीय वर्कशॉप में शिरकत करने वाले भाजपा विधायक उस समय सन्न रह गए जब प्रदेश भाजपा की आईटी टीम ने उनसे मोदी एप के बारे में पूछा। आईटी टीम ने विधायकों से पूछा कि उन्होंने अपने मोबाइल फोन में मोदी एप डाउनलोड किया है अथवा नहीं।

शनिवार, 23 फ़रवरी 2013
मैला ढोने वालों को पुजारी बनवायेंगे मोदी
अहमदाबाद। गुजरात के कुछ इलाकों में जहां दलितों
को अभी भी मंदिरों में प्रवेश नहीं दिया जाता वहीं नरेंद्र मोदी सरकार ने
एक परिवर्तनकारी फैसला किया है। राज्य सरकार ने सर पर मैला ढोनेवालों को
मंदिरों में पुजारी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्हें हिंदू
रीति-रिवाज के तहत विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वह सभी कर्मकाण्ड
विधिवत करा सकें।
एक अंग्रेजी समाचार पत्र के अनुसार, सामाजिक न्याय विभाग ने सफाई कामदारों के प्रशिक्षण के लिए 2013-14 के बजट में 22.50 लाख रुपये निर्धारित की है। इन्हें सोला भागवत पीठ और सोमनाथ संस्कृत विद्यापीठ जैसे संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

गौमांस निर्यात में भारत नम्बर- 1
न्यूयॉर्क। अमरीकी कृषि विभाग का कहना है कि बीफ़
के निर्यात में दुनिया में नंबर एक देश ब्राज़ील को भारत जल्द ही पीछे
छोड़ सकता है.हिंदू बहुल भारत से बीफ़ का बड़े पैमाने पर निर्यात चौंकाने वाली बात लगती है. मगर भारतीय बीफ़ दरअसल भैंस का मांस है जिसकी मांग दुनिया भर में बढ़ रही है.
अंतरराष्ट्रीय व्यापार की भाषा में बीफ़ शब्द का इस्तेमाल गाय नहीं भैंस के मांस के लिए किया जाता है.
बीफ़ के निर्यात में ब्राज़ील के बाद भारत दूसरे नंबर पर है. यही नहीं दुनिया के कुल बीफ़ निर्यात में एक-चौथाई हिस्सा भारत का है.
‘पिंक रेवोल्यूशन’ या गुलाबी क्रांति कहे जाने वाले इस कारोबार से भारत ने पिछले साल 13,000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की.
भारतीय बीफ़ के खरीददार
मोहाली के एक बूचड़खाने से टनों माँस निर्यात किया जाता है. वर्ष 2008 से 2011 के बीच भारत से होने वाले बीफ का निर्यात दोगुना बढ़ा है.
शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2013
दो पंचलाइन, दो अखबार, दो विज्ञापन
दो पंचलाइन, दो अखबार और दो तरह के विज्ञापन। इनमें से एक अखबार तरक्की के लिए नया नजरिया रखने की बात करता है और दूसरा विश्व में अपनी सर्वाधिक रीडरशिप का सेल्फ दावेदार है।
अब जरा इनके विज्ञापनों पर गौर कीजिए-
1- ....फ्रेंडशिप क्लब के साथ जुड़ें और हाईप्रोफाइल हाउस वाइव्स, कॉलगर्ल से मीटिंग एंजॉयमेंट कर 15000-75000 रुपये कमाएं।
2- ...लव इंटरनेशल सीक्योरिटी एण्ड सीक्रेसी स्यॉर सर्विस... हाउस वाइव्स, कॉलगर्ल से एंजॉयमेंट कर 12000-36000 रुपये रोजाना कमाएं।
3- सेक्सी लव फ्रेंडशिप..100% जॉब, हाईप्रोफाइल, फुल एंजाय पार्ट/फुलटाइम कर 11000-31000 तक कमाएं।
4- फ्रेंडशिप एण्ड मसाज क्लब...(ऑल इंडिया गवर्मेंट सर्विस) सभी उम्र के मेल/फीमेल हाई सोसायटी हाउस वाइव्स से हजारों रुपये रोज कमाएं।
5- हैलो दोस्त...गपशप..दिल की बात संपर्क करें मोबाइल नंबर **********
6- खुला चेलेंज: मनचाहा स्त्री-पुरुष वशीकरण 600 रुपये में। काली शक्ति द्वारा लव मैरिज, खोया प्यार, जुए-सट्टे में सफलता।
8- कृपया औरत ही फोन करें क्योंकि एक औरत ही दूसरी औरत का दर्द समझ सकती है: प्रेम विवाह, मनचाहा वशीकरण, सौतन से छुटकारा। संपर्क करें...
9- मनचाहा समाधान: स्त्री-पुरुष, जिस पर चाहें 1 घण्टे में वशीकरण कराऐं।
10- खुला ऐलान: 10 मिनट में दुश्मन को तड़पता देखो, मनचाहा प्यार पाओ। वशीकरण, मुठकरणी आजमाओ।
ये वो विज्ञापन हैं जो क्लासीफाइड के रूप में सभी प्रमुख अखबारों द्वारा छापे जाते हैं।
इन विज्ञापनों के साथ अखबार द्वारा एक कोने में इस आशय की वैधानिक चेतावनी भी छाप दी जाती है- '' पाठकों को सलाह दी जाती है....
सहारा से मत करो लेन-देन:सेबी
बाजार नियामक सेबी ने सहारा समूह की दो कंपनियों
और उसके प्रवर्तक समेत समूह के प्रमुख सुब्रत राय के साथ किसी भी प्रकार के
लेन-देन को लेकर निवेशकों तथा आम लोगों को आगाह किया है।
कुछ दिन पहले सेबी ने सहारा समूह की दो कंपनियों सहारा इंडिया रीयल एस्टेट कार्प लिमिटेड तथा सहारा हाउसिंग इनवेस्टमेंट कार्प लिमिटेड एवं समूह के चेयरमैन सुब्रत राय समेत उसके प्रवर्तकों के बैंक खातों, निवेश तथा अन्य सभी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था जिसके बाद यह चेतावनी जारी की गई है।
सेबी ने कहा कि कोई भी इन कंपनियों तथा उसके तीन प्रवर्तकों एवं निदेशकों के साथ लेन-देन करता है तो वह उसका खुद उत्तरदायी होगा।

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2013
सदस्यता लें
संदेश (Atom)