शनिवार, 13 अप्रैल 2013

COAL SCAM : CBI की स्टेटस रिपोर्ट कानून मंत्री ने बदलवाई

नई दिल्ली।यूपीए सरकार को एक और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। कोल ब्लॉक अलॉटमेंट स्कैम में सीबीआई सुप्रीम कोर्ट से कह सकती है कि स्टेटस रिपोर्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय और कानून मंत्री ने संशोधन करवाए हैं। गौरतलब है कि सीबीआई ने कोल ब्लॉक अलॉटमेंट स्कैम जांच की स्टेटस रिपोर्ट मार्च में सुप्रीम कोर्ट को सौंपी थी। बीजेपी के सीनियर नेता अरुण जेटली ने कोयला घोटाले में एसआईटी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार सीबीआई को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने देगी। उन्होंने इस मामले में कानून मंत्री से इस्तीफा मांगा है।

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2013

RSS से समझौता चाहते थे संजय गांधी

इमर्जेंसी के दौरान विकिलीक्स के खुलासों पर भरोसा करें तो राजनीति से नफरत होने लगेगी।
जिस कांग्रेस के ज्यादातर नेताओं ने पूरी जिंदगी सार्वजनिक मंचों पर सांप्रदायिकता का विरोध किया और हर मोड़ पर आरएसएस की निंदा की, इमर्जेंसी के दौरान उसी कांग्रेस के ताकतवर नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को छोटे बेटे संजय गांधी ने आरएसएस से दोस्ती की हर मुमकिन कोशिश की।
विकिलीक्स द्वारा हाल में जारी किए गए खुफिया केबल्स के मुताबिक, 14 दिसंबर 1976 भेजे गए डिस्पैच से इन बातों का खुलासा हुआ है।

बुधवार, 10 अप्रैल 2013

पाक को परमाणु तकनीक देना चाहती थीं इंदिरा

विकिलीक्स ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में नया खुलासा किया है।
विकिलीक्स के दस्तावेजों के मुताबिक, 1974 में भारत के परमाणु परीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को शांति कार्यों के लिए परमाणु तकनीक देने का प्रस्ताव ‌किया था।
गौरतलब है कि 22 जुलाई, 1974 को भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। परीक्षण के बाद इंदिरा गांधी ने संसद में ‌‌दिए बयान कहा, 'उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो से कहा है कि भारत शांति कार्यों के लिए परमाणु तकनीक को पाकिस्तान से साझा करने के लिए तैयार है।

मंगलवार, 9 अप्रैल 2013

इंदिरा गांधी के घर में ही था भेदिया

विकीलीक्स ने गांधी परिवार पर एक और खुलासा करते हुए बताया है कि आपातकाल के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के घर में एक जासूस रह रहा था और वह इंदिरा गांधी की जासूसी कर रहा था।
अमेरिका का यह जासूस इंदिरा गांधी के घर में रहता था और सारी जानकारियां अमेरिका को दिया करता था।
हालांकि वेबसाइट ने यह नहीं बताया है कि इंदिरा गांधी की जासूसी कौन कर रहा था?
यह भी खुलासा नहीं किया गया कि वह भारतीय था या अमेरिकी।

सोमवार, 8 अप्रैल 2013

स्वीडिश कंपनी के दलाल थे राजीव गांधी

विकीलीक्स ने खुलासा किया है कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनने से इंडियन एयरलाइंस के पायलट की नौकरी के दौरान स्वीडिश कंपनी साब-स्कानिया के लिए संभवत: दलाली करते थे।
कंपनी 70 के दशक में भारत को फाइटर प्लेन विजेन बेचने की कोशिश कर रही थी। कांग्रेस ने फिलहाल इस खुलासे पर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन पूरे आसार है कि विपक्षी पार्टियां इस मामले को तूल देंगी।
विकीलीक्स ने यह खुलासा हेनरी किसिंजर केबल्स के हवाले से किया है। हेनरी किसिंजर अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार रह चुके हैं।

रविवार, 7 अप्रैल 2013

डैम में पानी नहीं है तो क्या उसमें पेशाब कर दें?

मुंबई। लोकसभा चुनावों से पहले बड़बोले बयानों का दौर जोरों पर है जबकि ऐसे समय जिम्मेदार पद पर बैठे राजनेताओं से मर्यादा बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राज्य में सूखे की हालत पर आज ऐसा बयान दिया है कि सुनने वाले भी शर्मशार हो जाएं।
अजित पवार एनसीपी नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार के भतीजे हैं।

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2013

हमारा 'पप्‍पू' पास क्‍यों नहीं होता ?

डिस्‍क्‍लेमर: हमारे 'पप्‍पू' और 'पापे' का इस देश के किसी जिंदा या मुर्दा नेता से कोई ताल्‍लुक नहीं है। यदि इनके क्रिया-कलाप किसी नेता से मेल खाते हैं, तो यह सिर्फ इत्‍तिफाक हो सकता है। जिस तरह देश की जनता किसी नेता के आचरण को गंभीरता से नहीं लेती, इसी तरह हमारे 'पप्‍पूजी' और 'पापेजी' के आचरण को भी गंभीरता से न लिया जाए। ये दोनों सिर्फ विपक्ष के सहयोग से जनता का मनोरंजन कर रहे हैं।
(लीजेण्‍ड न्‍यूज़ विशेष)
हमारा 'पप्‍पू' एक बार फिर फेल हो गया। कोई कहता है कि 'पप्‍पू'
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...