सोमवार, 29 अप्रैल 2013

ममता के भांजे की भी चिट फंड कंपनी!

कोलकाता । शारदा ग्रुप घोटाले में सीबीआई इंक्वायरी की मांग कर रही सीपीआई (एम) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भांजे अभिषेक बनर्जी पर जल्दी पैसा बनाने वाली स्कीमों में शामिल होने का आरोप लगाया है।
सीपीआई (एम) के नेता गौतम देब ने कहा, "ममता बनर्जी के भांजे व तृणमूल युवा कांगे्रस के नेता अभिषेक बनर्जी रियल एस्टेट और माइक्रो-फाइनेंस कंपनी चलाते हैं और इस कंपनी ने भी महज दो से तीन सालों में बड़ा मुनाफा कमाया है। इतने कम समय में इस कंपनी का टर्नओवर 300 करोड़ का है।

बड़ा खुलासा: बदली गई कोल स्‍कैम की स्टेटस रिपोर्ट

नई दिल्ली। कोयला घोटाले में सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट पर संसद में आज भी हंगामा जारी है।
बीजेपी ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की और नारेबाजी की।
इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं लोकसभा की कार्यवाही भी हंगामे के बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
गौरतलब है कि कोयला घोटाले में सीबीआई ने 26 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में दो स्टेटस रिपोर्ट सौंपी।
एक रिपोर्ट वो जो सीबीआई ने पहले बनाई थी और दूसरी रिपोर्ट वो जो कानून मंत्री और पीएमओ के अधिकारियों को दिखाए जाने के बाद बनी थी। दो अलग-अलग रिपोर्ट से साफ हो गया कि सीबीआई ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट में सरकार के कहने पर बदलाव किए थे।

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स का खुलासा: रिश्‍वत देकर करजई का सपोर्ट ले रहा अमेरिका

वाशिंगटन। अमेरिका अफगानिस्‍तान को रिश्‍वत देकर अपने पाले में करता रहा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने पि‍छले दस वर्षों में अफगानी राष्‍ट्रपति हामि‍द करजई के दफ्तर पर करोड़ों डॉलरों की बरसात की।
हवाई जहाज से ठीक उनके दफ्तर पर कभी शॉपिंग करने वाली प्‍लास्‍टि‍क की थैली में तो कभी सूटकेस और बैग में भरकर यह धन गि‍राया गया। ऐसा हर महीने कि‍या गया। न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ने इसका खुलासा कि‍या है।
हामि‍द करजई के एडवाइजर खलील रोमान ने बताया कि सीआईए ने उनके दफ्तर पर दसि‍यों करोड़ डॉलर से ज्‍यादा धन की बरसात की। उन्‍होंने कहा कि वह इसे भूति‍या धन मानते हैं। वह लोग चुपके से आए और सारा पैसा छोड़कर चुपके से भाग गए। खलील रोमान हामि‍द करजई के वर्ष 2002 से 2005 तक स्‍टाफ चीफ रहे थे।
इस खुलासे में न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स लि‍खता है कि सीआईए ने इस मामले में कोई भी टि‍प्‍पणी देने से मना कर दि‍या है। हालांकि युद्ध से जूझ रहे अफगानि‍स्‍तान को सीआईए पहले से ही मदद पहुंचाता रहा है, पर इस तरह की मदद का ऐसा पहला मामला सामने आया है।

रविवार, 28 अप्रैल 2013

हद हो गई : सुदीप्‍ता के 210 बैंक एकाउंट, 35 गाड़ियां

कोलकाता, 28 अप्रैल 2013 (एजेंसी)। लाखों लोगों को करोड़ों रुपए का फटका लगाने वाला शारदा ग्रुप का मलिक सुदिप्ता सेन के पास कई राज्यों में 100 शाखाओं में कम से कम 210 बैंक अकाउंट, 150 एकड़ जमीन और 35 गाडिया हैं। यह आंकड़ा अंतिम नहीं है, सुदिप्ता के खजाने में और भी कीमती जवाहरात हो सकते हैं।
दो दिन तक सेन और उसकी साथी देबजनी मुखर्जी से पूछताछ करने के बाद बिधन नगर पुलिस ने अभी तक यह जानकारी हासिल की है।
शनिवार को असम पुलिस अधिकारियों की एक टीम सेन पर तहकीकत के लिए मदद की आस में कोलकाता पहुंची।

शनिवार, 27 अप्रैल 2013

सरबजीत पर ISI ने कराया हमला:रॉ

नयी दिल्ली। सरबजीत पर कैदियों ने हमला किया या यह आईएसआई ने करवाया? पाकिस्तान की जेल में सरबजीत पर हुए हमले में साजिश की बू आ रही है। सरबजीत सिंह की जान को जेल में खतरे के बारे में इंटेलिजेंस ब्यूरो और रॉ की रिपोर्ट के बाद भारत सरकार ने पाक सरकार को आगाह किया था, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान ने कोई कदम नहीं उठाए। पाकिस्तान की कोट लखपत जेल से छूटे सुरजीत सिंह ने भी सरबजीत पर हमले की पीछे साजिश की आशंका जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जेल में कैदियों के बीच भाईचारा रहता है, इसलिए कोई कैदी हमला नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सरबजीत को खत्म करने के लिए यह साजिश रची गई होगी। कोट लखपत जेल में मारे गए चमेल सिंह के बेटे दीपक सिंह ने भी सरबजीत पर हमले की पीछे साजिश की आशंका जाहिर की है। (एजेंसी)

कोल स्‍केम में CBI की कई जगह छापेमारी

नई दिल्‍ली । कोल ब्लॉक आवंटन मामले में सीबीआई ने शनिवार को दिल्ली-गाजियाबाद फरीदाबाद रायपुर समेत कई जगहों पर छापेमारी की.
इस मामले में सीबीआई ने अभी तक 11 एफआईआर दर्ज की है. सीबीआई ने पुष्प स्टील लिमिटेड के मालिक अतुल और संजय जैन के घरों पर और आफिस में छापा मारा है.
इससे एक दिन पहले शुक्रवार को सीबीआई ने संकेत दिया था कि वह जल्द ही कोयला खदानों के आवंटन में कथित अनियमितता के संबंध में नया मामला दर्ज करेगी. नया मामला घोटाले की जांच की विभिन्न हलकों से हो रही आलोचना के बीच दायर किया जाएगा.

विकृत मानसिकता वाले थे महात्‍मा गांधी

नई दिल्‍ली । एक अमेरिकी वेबसाइट ने महात्मा गांधी, बेंजामिन फ्रैंकलिन, विंस्टन चर्चिल और चार्ली चैपलिन समेत छह महान लोगों को विकृत मानसिकता वाला व्यक्ति बताया है।
वेबसाइट ने अपने एक लेख 'विकृत मानसिकता वाले छह प्रसिद्ध प्रतिभाशाली व्यक्ति' (6 Famous Geniuses You Won't Believe Were Perverts) में इन सभी महान लोगों के सकारात्‍मक पक्ष को बताने के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत जीवन के कुछ स्याह पहलुओं को भी पेश किया है।
लेख के अनुसार, भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने में गांधी की अहम् भूमिका रही है और वह निर्विवादित रूप से एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक नेता हैं। यह भी सत्य है कि 37 साल की उम्र तक उन्होंने ब्रह्मचर्य का पालन किया। हालांकि बाद में वह युवतियों के साथ सोने लगे और यह सिलसिला 70 साल की उम्र तक जारी रहा।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...