शनिवार, 3 अगस्त 2013

स्‍टिंग में सामने आया दुर्गाशक्‍ति के निलंबन का सच

नई दिल्ली। गौतमबुद्ध नगर की एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सस्पेंशन के पीछे रेत माफिया का हाथ है इसका एक और पुख्ता सबूत मिला है। ग्रेटर नोएडा में समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और यूपी एग्रो के चेयरमैन नरेंद्र भाटी के भाई कैलाश भाटी ने इस दावे को और पुख्ता कर दिया है। कैलाश के मुताबिक, हमने दुर्गा की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से की थी। दुर्गा ने उनकी रेत से भरी कई गाड़ियां और डंपर थाने में बंद करवा दिए थे।
यही नहीं, कैलाश भाटी ने कहा कि दुर्गा का सस्पेंशन पार्टी के लिए सियासी फायदे का सौदा साबित होगा। कैलाश भाटी भी ग्रेटर नोएडा में एसपी के सीनियर नेता हैं।

दिल्‍ली में ही लगा रखा है अमेरिका ने अपना जासूसी सर्वर

लंदन। अमेरिका ने साइबर वर्ल्ड की जासूसी करने के लिए पुरी दुनिया में लगभग 700 सर्वर्स लगा रखे हैं। इनमें से एक सर्वर भारत में भी है। ब्रिटिश अखबार गार्जियन के मुताबिक दिल्ली के नजदीक किसी स्थान पर इसके लगे होने की आशंका जताई गई है। गार्जियन ने सीआईए के पूर्व कर्मचारी एडवर्ड स्नोडेने द्वारा दिए गए दस्तावेजों के आधार पर यह दावा किया है। दरअसल स्नोडेन ने ही अमेरिकी और ब्रिटिश जासूसी कार्यक्रम का सनसनीखेज ब्योरा प्रेस को लीक किया था।
अखबार के मुताबिक अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी द्वारा संचालित एक्सकीस्कोर जासूसी कार्यक्रम के 2008 के एक प्रशिक्षण सामग्री में वो नक्शा भी शामिल था, जिसमें विश्वभर में लगे सर्वर्स की जानकारी थी।
गार्जियन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एनएसए अपने एक्सकीस्कोर कंप्यूटर प्रोग्राम के जरिए ही दुनिया भर में इंटरनेट पर जारी किसी भई किस्म की गतिविधियों पर नजर रखती है।
-एजेंसी

गुरुवार, 1 अगस्त 2013

सरकारी न्‍याय का 'आदर्श घोटाला': जांच में 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों को क्लीन चिट!

मुंबई। काफी चर्चा में रहे मुंबई के आदर्श घोटाले की जांच कमीशन की रिपोर्ट तैयार हो गई है। इसे शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में इस घोटाले के आरोपी तीन पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख, सुशील कुमार शिंदे और अशोक चव्हाण को क्लीनचिट दे दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन अफसरों को निलंबित किया गया है, वे ही इस पूरे घोटाले के जिम्मेदार हैं।
जांच रिपोर्ट के मुताबिक, निलंबित किये गए अफसर जयराज और प्रदीप व्यास को कानून और कानून की खामियों के बारे में पूरी जानकारी थी।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमीशन की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि

संसद की सर्वोच्‍चता के नाम पर अपनी हिफाजत की तैयारी

नई दिल्ली। राजनीति में आपराधिकरण रोकने के लिए उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसलों पर सभी राजनीतिक दलों ने चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से जल्द से जल्द जन प्रतिनिधित्व कानून में संशोधन संबंधी विधेयक लाने की मांग की है। संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने संसद के मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद आज संवाददाताओं से कहा कि सभी दलों में इन निर्णयों को लेकर चिंता है और सबने इस स्थिति का समाधान तथा संसद की सर्वोच्चता बरकरार रखने की मांग की है।

मंगलवार, 30 जुलाई 2013

पैसा, पॉवर, क्राइम एंड पॉलिटिक्‍स का गहरा रिश्‍ता: ADR

नई दिल्ली। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के ताजा विश्लेषण में हजारों उम्मीदवारों को शामिल करके यह नतीजे निकाले गये हैं कि पैसे और ताकत से न सिर्फ इलेक्शन जीते जा सकते हैं, बल्कि राजनीति में अच्छी-खासी कमाई भी की जा सकती है। यह भी सामने आया है कि अपराधी छवि के उम्मीदवारों के मुकाबले साफ-सुथरे रेकॉर्ड वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव जीतना टेढ़ी खीर होता है। यह अध्ययन 10 सालों की स्टडी पर आधारित है।
इस विश्लेषण के मुताबिक, पिछले 10 सालों में चुनाव लड़ने वाले 62,847 उम्मीदवारों के पास औसतन 1.37 करोड़ की संपत्ति थी

IPL की चार्जशीट में दाऊद और छोटा शकील शामिल

नई दिल्‍ली। दिल्ली पुलिस ने आज आईपीएल 6 में स्पॉट फि‌क्सिंग मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इस चार्जशीट में माफिया डॉन दाऊद इब्राहीम और छोटा शकील समेत 39 आरोपियों के नाम हैं। दिल्‍ली पुलिस के इस आरोप पत्र में राजस्‍थान रॉयल्स के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत, अंकित चौहान और अजीत चंदीला के भी नाम हैं। हालांकि 39 लोगों की इस सूची में 10 लोग फरार हैं।
चार्जशीट की मुखपृष्ठ पर दाऊद इब्राहीम की तस्वीर है। दाऊद के नीचे पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत की भी फोटो लगाई गई है।
पुलिस ने अपनी चार्जशीट में रॉयल्स के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ समेत कुल 168 गवाहों के नाम शामिल किए हैं।

सोमवार, 29 जुलाई 2013

IAS दुर्गा मामले में झूठ बोल रहे हैं CM अखिलेश यादव

नई दिल्ली। 2009 बैच की तेज-तर्रार और ग्रेटर नोएडा में खनन माफिया की नकेल कसने वाली आईएएस अफसर दुर्गा नागपाल को सस्पेंड करने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सफाई दी है कि अधिकारी के एक कदम से सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था. ये कदम था एक अवैध निर्माण को शुरुआती दौर में ढहाया जाना, जिसे सपाई अब एक संप्रदाय विशेष का प्रस्तावित धर्म स्थल बता रहे हैं. खतरा तो वाकई है अखिलेश जी मगर सांप्रदायिक तनाव का नहीं.
खतरा ये है कि अब आपके इस रवैये के बाद कितने काबिल और ईमानदार अधिकारी कितनी मेहनत से और कितने दिन तक काम कर पाएंगे. और रही आपके सरकारी सच या कहें कि डर की बात, तो उसके पीछे की कहानी ये है.कि....
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...