शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2013

दो पंचलाइन, दो अखबार, दो विज्ञापन

(लीजेण्‍ड न्‍यूज़ विशेष)
दो पंचलाइन, दो अखबार और दो तरह के विज्ञापन। इनमें से एक अखबार तरक्‍की के लिए नया नजरिया रखने की बात करता है और दूसरा विश्‍व में अपनी सर्वाधिक रीडरशिप का सेल्‍फ दावेदार है।
अब जरा इनके विज्ञापनों पर गौर कीजिए-
1- ....फ्रेंडशिप क्‍लब के साथ जुड़ें और हाईप्रोफाइल हाउस वाइव्‍स, कॉलगर्ल से मीटिंग एंजॉयमेंट कर 15000-75000 रुपये कमाएं।
2- ...लव इंटरनेशल सीक्‍योरिटी एण्‍ड सीक्रेसी स्‍यॉर सर्विस... हाउस वाइव्‍स, कॉलगर्ल से एंजॉयमेंट कर 12000-36000 रुपये रोजाना कमाएं।
3- सेक्‍सी लव फ्रेंडशिप..100% जॉब, हाईप्रोफाइल, फुल एंजाय पार्ट/फुलटाइम कर 11000-31000 तक कमाएं।
4- फ्रेंडशिप एण्‍ड मसाज क्‍लब...(ऑल इंडिया गवर्मेंट सर्विस) सभी उम्र के मेल/फीमेल हाई सोसायटी हाउस वाइव्‍स से हजारों रुपये रोज कमाएं।
5- हैलो दोस्‍त...गपशप..दिल की बात संपर्क करें मोबाइल नंबर **********
6- खुला चेलेंज: मनचाहा स्‍त्री-पुरुष वशीकरण 600 रुपये में। काली शक्‍ति द्वारा लव मैरिज, खोया प्‍यार, जुए-सट्टे में सफलता।
8- कृपया औरत ही फोन करें क्‍योंकि एक औरत ही दूसरी औरत का दर्द समझ सकती है: प्रेम विवाह, मनचाहा वशीकरण, सौतन से छुटकारा। संपर्क करें...
9- मनचाहा समाधान: स्‍त्री-पुरुष, जिस पर चाहें 1 घण्‍टे में वशीकरण कराऐं।
10- खुला ऐलान: 10 मिनट में दुश्‍मन को तड़पता देखो, मनचाहा प्‍यार पाओ। वशीकरण, मुठकरणी आजमाओ। 
ये वो विज्ञापन हैं जो क्‍लासीफाइड के रूप में सभी प्रमुख अखबारों द्वारा छापे जाते हैं।
इन विज्ञापनों के साथ अखबार द्वारा एक कोने में इस आशय की वैधानिक चेतावनी भी छाप दी जाती है- '' पाठकों को सलाह दी जाती है....

सहारा से मत करो लेन-देन:सेबी


बाजार नियामक सेबी ने सहारा समूह की दो कंपनियों और उसके प्रवर्तक समेत समूह के प्रमुख सुब्रत राय के साथ किसी भी प्रकार के लेन-देन को लेकर निवेशकों तथा आम लोगों को आगाह किया है।
कुछ दिन पहले सेबी ने सहारा समूह की दो कंपनियों सहारा इंडिया रीयल एस्टेट कार्प लिमिटेड तथा सहारा हाउसिंग इनवेस्टमेंट कार्प लिमिटेड एवं समूह के चेयरमैन सुब्रत राय समेत उसके प्रवर्तकों के बैंक खातों, निवेश तथा अन्य सभी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था जिसके बाद यह चेतावनी जारी की गई है।
सेबी ने कहा कि कोई भी इन कंपनियों तथा उसके तीन प्रवर्तकों एवं निदेशकों के साथ लेन-देन करता है तो वह उसका खुद उत्‍तरदायी होगा।

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2013

भारतीय संविधान में ‘बजट’ शब्द का उल्लेख नहीं

नई दिल्‍ली। जिस आम बजट को लेकर आम लोगों और नौकरी पेशा व्यक्तियों से लेकर वित्तीय विश्लेषकों को बड़ी उत्सुकता के साथ प्रतीक्षा रहती है, देश के संविधान में इसका उल्लेख ‘बजट’ नहीं बल्कि ‘वार्षिक वित्तीय वक्तव्य’ के रूप में किया गया है।

इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर केस में IPS अरेस्ट

अहमदाबाद। गुजरात में 2004 में हुए इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर केस में सीबीआई ने गुरुवार को गुजरात पुलिस के आईपीएस अधिकारी जीएल सिंघल को अरेस्ट किया। इस केस में यह पहली गिरफ्तारी है। आईपीएस अधिकारी सिंघल इशरत जहां का एनकाउंटर वाली टीम को लीड कर रहे थे। उन पर गवाहों को बहकाने का आरोप भी है।
गौरतलब है कि इशरत मुंबई की निवासी थी। 15 जून 2004 को अहमदाबाद के नजदीक गुजरात क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे जावेद गुलाम शेख उर्फ प्रणेश कुमार पिल्लई, अमजद अली उर्फ राजकुमार अकबर अली राणा और जिशान जौहर अब्दुल गनी के साथ एक मुठभेड़ में मारा गिराया था।

मेघालय चुनाव में हिटलर, कैनेडी व बॉम्बर..!

शिलांग। मेघालय में इस बार चुनाव मैदान में हिटलर, सिकंदर, कैनेडी, माफिया और बॉम्बर मैदान में हैं? चौंकिए मत, इस बार मेघालय के चुनावी मैदान में उतरे 346 उम्मीदवारों में ऐसे नाम वाले उम्मीदवारों की सूची काफी लंबी है।
राज्य में 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में हिलेरियस, प्रेडीसीजर, बोल्डनेस, हैमलेट और नेस्टिंग नाम के उम्मीदवार भी शामिल हैं।
उम्मीदवारों के अलावा राज्य में कुछ मतदाताओं के नाम भी हैरान करने वाले हैं जैसे थाइलैंड, न्यूयॉर्क और सबमरीन। राज्य के इतिहासकारों का कहना है कि इस तरह के नाम औपनिवेशिक खुमारी का नतीजा हैं।
पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय के इतिहासकार डॉ. अमांडा पसाह ने बताया कि उन पर (नामों पर) हंसना गलत होगा क्योंकि ऐसे नामों के लिए किसी पर दोष नहीं मढ़ा जा सकता।

बुधवार, 20 फ़रवरी 2013

विदेशी NGO के इशारे पर काम कर रहा है मीडिया

आसाराम बापू ने पर आरोप लगाया है कि मीडिया विदेशी एनजीओ के इशारे पर संतों को बदनाम कर रहा है.
प्रवचनकर्ता आसाराम बापू ने बुधवार को कहा कि विदेशी गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) धन का इस्तेमाल करके मीडिया के जरिये उन्हें तथा देश के अन्य संत-महात्माओं को बदनाम करने की मुहिम चला रहे हैं.
आसाराम ने बलिया में अपने एक कार्यक्रम से इतर संवाद्दाताओं से बातचीत में किसी का नाम लिये बगैर कहा कि विदेशी एनजीओ के धन के लालच में आकर मीडिया संत-महात्माओं के बारे में अनर्गल बातें फैला रहा है. यह उन संगठनों का हिन्दू संस्कृति तथा संतों को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है.

मोदी की 5 चियर गर्ल्स

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी दिन-ब-दिन लोकप्रिय होते जा रहे हैं। लोकप्रियता के साथ ही मोदी का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। मोदी के बढ़ते उत्साह के पीछे भाजपा की पांच महिला नेत्रियां हैं, जो हर वक्त उनका बचाव करने के लिए खड़ी हो जाती हैं।
इनमें सबसे पहला नाम आता है स्मृति ईरानी का, जो गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं। भाजपा में आने से पहले स्मृति टीवी धारावाहिकों में काम करती थीं। वह टीवी सीरियल 'सास भी कभी बहू थी' से मशहूर हुईं। स्मृति हमेशा टीवी कार्यक्रमों में मोदी का बचाव करते हुए नजर आती हैं।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...