रविवार, 3 मार्च 2013

सलमान रुश्‍दी पर 20 करोड़ का ईनाम

लंदन, 02 मार्च 2013 (एजेंसी)। भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी आतंकवादी संगठन अल-कायदा की 'मोस्ट वांटेड' सूची में शामिल हैं। उसने उन्हें जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए 20 करोड़ रुपये का ईनाम रखा है।
अल-कायदा ने अपनी ऑनलाइन अंग्रेजी पत्रिका 'इन्सपायर' के नए अंक में इस्लाम धर्म की निंदा करने वाले लोगों की सूची जारी की है। उसने उन्हें अपराधी की श्रेणी में रखा है।
रुश्दी के खिलाफ ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला खोमीनी ने 1989 में उनकी किताब 'सेटेनिक वर्सेज' के लिए फतवा जारी किया था। ईरान स्थित खोर्दान फाउंडेशन ने रुश्दी की हत्या के लिए पूर्व में घोषित चार करोड़ रुपए के ईनाम को बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए के करीब कर दिया है।
'वांटेडः डेड ऑर अलाइव फॉर क्राइम्स अगेन्स्ट इस्लाम' शीर्षक से छपे लेख में यह सूची जारी की गई है। इस सूची में सलमान रुश्दी के अलावा इस्लाम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद का कार्टून बनाने वाली अमेरिका की कार्टूनिस्ट मॉली नोरिस, सोमालियाई मूल की महिलावादी डच लेखिका अयान हिरसी अली, पैगम्बर मोहम्मद की विवादित तस्वीर को प्रकाशित करने वाले डेनमार्क के पत्रकार फ्लेमिंग रोज, 11 सितंबर की बरसी पर कुरान जलाने वाले अमेरिकी पादरी टेरी जोन्स का नाम भी शामिल है। मोरिस स्वादिक, लार्स विल्कस, स्टीफन चार्बोनी, कार्सेटन लुस्टे और कुर्ट वेस्टरगार्ड भी अल-कायदा की इस सूची में शामिल हैं।
मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल लोगों की छवियों पर 'हां हम कर सकते हैं। एक दिन एक गोली नास्तिक को खत्म कर देगी।' स्लोगन लिखा है। लेख में यह भी लिखा है, 'पैगंबर मोहम्मद की रक्षा करो। उन पर शांति बनाए रखो'।

शनिवार, 2 मार्च 2013

दंगा पीडितों के नाम पर बनाया तीस्‍ता ने मोटा माल

अहमदाबाद। गुजरात दंगा पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ ने उनके नाम पर लाखों रुपए का डोनेशन एकत्रित किया लेकिन उनको फूटी कौड़ी नहीं मिली है।
गुलबर्ग सोसायटी के लोगों का कहना है कि तीस्ता के एनजीओ ने उनके कल्याण के नाम पर दुनिया भर से लाखों रुपए का डोनेशन लिया। गोधरा कांड के बाद 2002 में गुजरात में दंगे हुए थे। दंगाईयों ने गुलबर्ग सोसायटी में एक समुयाद विशेष के लोगों को निशाना बनाया था। इसमें कांग्रेस सांसद एहसान जाफरी सहित 69 लोग मारे गए थे।

गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

ब्रज के तीन अभागे संत !

(लीजेण्‍ड न्‍यूज़ विशेष)
योगीराज भगवान श्रीकृष्‍ण की जन्‍मस्‍थली, ब्रजभूमि तथा ब्रजवासियों के लिए कार्ष्‍णि गुरू शरणानंद, साध्‍वी ऋतंभरा और कृपालु महाराज जैसे धर्मगुरू क्‍या अब एक बोझ बन गये हैं ?
इन साधुवेशधारी तथाकथित धर्मगुरूओं द्वारा बड़े-बड़े मठ, मंदिर एवं आश्रमों के जरिये ब्रजभूमि में वास करके क्‍या सिर्फ और सिर्फ अपनी दुकानें चलाई जा रही हैं ?
कृष्‍ण की पटरानी कहलाने वाली यमुना के अस्‍तित्‍व पर ही ब्रजमण्‍डल में गहरा प्रश्‍नचिन्‍ह अंकित हो जाने के बावजूद यमुना को लेकर शुरू किये गये आंदोलन से गुरू शरणानंद, ऋतंभरा और कृपालु की उदासीनता क्‍या यही दर्शाती है ?

बुधवार, 27 फ़रवरी 2013

यूपी: वार्ता विफल, हजारों शिक्षक गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर बुधवार को विधानसभा भवन के सामने धरना पर बैठे सूबे के डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को राज्य सरकार ने बुधवार को बातचीत का न्यौता तो भेजा, लेकिन वार्ता विफल रही, जिसके बाद हजारों शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
डिग्री कॉलेज के हड़ताली शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्य के नगर विकास मंत्री आजम खान से मिला, लेकिन उनकी वार्ता सफल नहीं हो पाई। इसके बाद विधानसभा भवन के सामने धरना पर बैठे हजारों शिक्षकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हजारों शिक्षकों को गिरफ्तार कर बसों से जेल भेज दिया। पुलिस को शिक्षकों को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

ढोंग या सच्चाई ?

लगभग तीस महिलाएँ, पुरुष और बच्चे हाथ हिला-हिलाकर, झूम झूमकर नाच रहे हैं. स्टेज पर एक नौजवान गिटार बजा रहा है और कई लड़के लड़कियाँ एक साथ गा रही हैं.
ये किसी पार्टी का दृश्य नहीं है.

मुंबई के पास अम्बरनाथ में ये एक चर्च का दृश्य है, जहाँ हर महीने के पहले हफ़्ते में अलग- अलग धर्मों के लोग लाइलाज बीमारियों से मुक्ति पाने या ‘चंगाई’ हासिल करने के लिए इकट्ठा होते हैं.
इसके बाद उनमें से ज़्यादातर ईसाई धर्म को अपना लेते हैं.
चर्च के अधिकारियों का फिर भी कहना है कि ये धर्म परिवर्तन नहीं बल्कि ‘मन परिवर्तन है’.
सभा के बीच में कुछ महिलाएँ और पुरुष स्टेज पर आकर अपने अनुभव बताते हैं और कहते हैं कि चर्च आने के बाद कैसे उन्हें बीमारियों से छुटकारा मिल गया.
वहाँ मौजूद सब लोग इन विवरणों को सुनकर तालियाँ बजाते हैं.

मंगलवार, 26 फ़रवरी 2013

एक वो रेलमंत्री थे, एक ये रेलमंत्री हैं

भारतीय रेल नेटवर्क दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क है। इतना बड़ा नेटवर्क होने के बावजूद रेल दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाया है।
औसतन देश में हर साल 300 दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं शामिल हैं। इतनी दुर्घटनाएं होने के बावजूद आजादी के बाद से लेकर आज तक सरकार इन्हें रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है।
यही नहीं, दुर्घटना के वक्त जो भी रेल मंत्री होता है, वह जिम्मेदारी लेने के बजाए दूसरों पर जिम्मेदारी डाल कर पीछे हट जाता है।
हमारे रेल मंत्रियों को लाल बहादुर शास्त्री से सीख लेनी चाहिए।
शास्त्री 13 मई 1952 से लेकर 7 दिसंबर 1956 तक रेल मंत्री थे। उन्होंने सितंबर 1956 को एक रेल दुर्घटना होने पर अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी।
इस दुर्घटना में 112 लोगों की मौत हो गई थी। उस वक्त प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उनका इस्तीफा मंजूर करने से मना कर दिया था।
हालांकि तीन महीने बाद तमिलनाडु के अरियालुर में हुई रेल दुर्घटना (जिसमें144 लोगों की मौत हो गई थी) की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शास्‍त्री जी ने पद से इस्तीफा दे दिया।

सोमवार, 25 फ़रवरी 2013

झूठा कौन...HM, CM OR IB

नई दिल्ली। हैदराबाद बम धमाकों के तीन दिन बाद भी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) द्वारा भेजे जाने वाले खुफिया अलर्ट का सच सामने नहीं आया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी के बयान तो अलग-अलग हैं ही, साथ में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अफसर भी अलग-अलग जानकारी दे रहे हैं।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...