तिरुअनंतपुरम्। परिवार अदालत की ओर से तलाक संबंधी
याचिका को खारिज किए जाने से नाराज 62 वर्षीय व्यक्ति ने महिला दिवस के
अवसर पर एक महिला न्यायाधीश को कथित तौर पर तोहफे में चप्पलों का एक पैकेट
देने की कोशिश की।
वीवी प्रभाकरण नामक व्यक्ति शुक्रवार सुबह परिवार अदालत में एक पैकेट के साथ आया और उसने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वह न्यायाधीश केवी प्रसन्ना कुमारी को एक तोहफा देना चाहता है।