नई दिल्ली । बीजेपी ने रंजीत सिन्हा को सीबीआई का
डायरेक्टर बनाए जाने का पुरजोर विरोध किया था और सरकार ने इसे दरकिनार करते
हुए उन्हें इस पद पर बैठाया था। तब सरकार को इस बात का तनिक भी अंदाजा
नहीं था कि यही रंजीत सिन्हा उसके गले की फांस बन जाएंगे। जहां कोयला
घोटाले की जांच के मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दबाव के बाद सरकार
की सारी पोल खोल डाली, वहीं महेश कुमार से पुरानी अदावत का हिसाब चुकान के
लिए रेल मंत्री पवल बंसल तक को मुश्किल में डाल दिया।
Blog serves news about Corruption in India,Dirty politics,corruption free India,corruption in politics,real estate,Dharm and Society
सोमवार, 6 मई 2013
कालेधन को सफेद करने का खेल सरकारी बैंकों में भी
नई दिल्ली। इस साल मार्च में एचडीएफसी बैंक,
आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के खिलाफ कथित रूप में मनी लॉन्ड्रिंग का
खुलासा करने के बाद खोजी साइट कोबरा पोस्ट ने कुछ और बैंकों व इंश्योरेंस
कंपनियों पर काला धन को सफेद करने के कारोबार में शामिल होने का दावा किया
है।
स्टिंग ऑपरेशन 'रेड स्पाइडर 2' के जरिए कोबरा पोस्ट ने दावा किया कि उसके पास 23 बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों के मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने के सबूत हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये विडियो दिखाए भी गए।
स्टिंग ऑपरेशनों के जरिए कई सनसनीखेज खुलासा कर चुकी कोबरा पोस्ट का दावा है कि ब्लैक मनी को वाइट बनाने का धंधा हमारे बैंकिंग सिस्टम में समानांतर रूप से चल रहा है और यह रोग सिर्फ प्राइवेट सेक्टर के फाइनैंशल इंस्टिट्यूशन्स में नहीं है। कोबरा पोस्ट के अंडरकवर रिपोर्टर करीब छह महीने तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की खाक छानते रहे।

पूरा एक पैरा गायब कराया था कानून मंत्री ने: CBI
नई दिल्ली। कोयला घोटाले में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट
में दाखिल हलफनामे में यह कहकर सरकार की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है कि
प्रधानमंत्री कार्यालय और कोयला मंत्रालय ने घोटाले की ड्रॉफ्ट रिपोर्ट में
बदलाव कराए गए। एजेंसी ने कानून मंत्रालय और एटॉर्नी जनरल पर भी सवाल उठाए
हैं।
सीबीआई ने उच्चतम न्यायालय में 9 पन्नों का हलफनामा दाखिल किया है, जिसमें शीर्ष अदालत द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब हैं। दूसरी ओर सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती इस मामले में कुछ भी कहना उचित नहीं। हालांकि सरकार इससे डरी हुई नजर आ रही है।

रविवार, 5 मई 2013
ज्योतिषी के घर से मिले 1.7 करोड़
बेंगलूर। कर्नाटक में नेताओं के बीच लोकप्रिय एक
ज्योतिषी के दो परिसरों पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मार कर 1.7
करोड़ रुपए की नकदी जब्त की है।
आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु के आरटी नगर तथा आशियाना एक्सटेंशन में ज्योतिषी के दो परिसरों पर 40 लाख रुपए नकद रखे होने की सूचना मिलने पर कल आयकर विभाग ने छापा मारा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नकदी रखे होने में चुनाव से जुड़ी कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। आयकर अधिनियम के प्रावधानों के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर नकदी सौंप दी जाएगी।
अधिकारी ने बताया कि इस ज्योतिषी के यहां राज्य के नेताओं का लगातार आना जाना लगा रहता है और इसीलिए उसके परिसरों की तलाशी ली गई।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आधार पर आयकर विभाग के अधिकारी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध धन को लेकर कड़ी नजर रख रहे हैं।-एजेंसी

शनिवार, 4 मई 2013
90 लाख नहीं, 2 करोड़ दिए सिंगला को: CBI
नई दिल्ली। रेलवे घूसकांड की जांच कर रही सीबीआई ने
कोर्ट में कहा है कि प्रमोशन के लिए महेश कुमार ने 2 करोड़ रुपये विजय
सिंगला को पहले ही दिए थे। इससे पहले ये खबरें थी कि घूस के रूप में 90 लाख
रुपये दिए गए हैं।
विजय सिंगला को कल ही सीबीआई ने 90 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं सीबीआई ने कोर्ट को बताया है कि एफआईआर में 8 लोगों के नाम हैं। 6 लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। बचे हुए दो मिडिलमैन हैं।

90 लाख की घूस लेने पर रेलमंत्री का भांजा गिरफ्तार
नई दिल्ली। सीबीआई ने रेलमंत्री पवन कुमार बंसल के
भांजे विजय सिंगला को रेलवे में प्रमोशन दिलाने के नाम पर रेलवे बोर्ड के
मेंबर से 90 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
ऐसी खबर है कि टॉप लेवल की पोस्ट को फिक्स करने के बदले सिंगला ने रेलवे बोर्ड मेंबर महेश कुमार से यह रिश्वत ली। सौदा करीब 2 करोड़ रुपये में हुआ था। पहली किस्त 90 लाख रुपये की थी। विपक्षी पार्टियों ने रेल मंत्री पवन बंसल का इस्तीफा मांगा है।
सीनियर अधिकारियों ने बताया कि बंसल के भांजे सिंगला को चंडीगढ़ में महेश कुमार के मीडियेटर (वाहक) मंजूनाथ से 90 लाख रुपए नकद लेते हुए गिरफ्तार किया गया। कुमार को हाल में ही मेंबर (स्टाफ) के तौर पर प्रमोशन मिला है और वह मेंबर (इलेक्ट्रिकल) का लुभावना पद पाने का प्रयास कर रहे थे।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)