मथुरा के एक करोड़पति सर्राफा व्यवसायी को उनकी
आशिक मिजाजी ने एक ओर जहां बड़ी आर्थिक चोट पहुंचवा दी वहीं दूसरी ओर शहरभर
में खासी चर्चा का विषय बना रखा है। समस्या यह है कि इश्क की ये कसैली दास्तां पता नहीं कब तक अफसाने बनकर सेठजी को परेशान करती रहेगी।
यह
बात अलग है कि फिलहाल सेठजी इस बात से संतुष्ट हैं कि मामला ले-देकर निपट
गया और बात पुलिस तक नहीं पहुंची। कहावत भी है कि जो पकड़ा जाए वह चोर,
बाकी सब साहूकार। वर्ना हर दूसरा नवधनाड्य व्यक्ति गोपाल काण्डा साबित
होगा। मथुरा के बारे में तो यह बात शत-प्रतिशत सही मानी जा सकती है। Blog serves news about Corruption in India,Dirty politics,corruption free India,corruption in politics,real estate,Dharm and Society
रविवार, 2 सितंबर 2012
मंगलवार, 28 अगस्त 2012
ये भी हैं एक ''भारत रत्न'' !
जीवन के 25 वसंत पत्रकारिता के नाम करने के बावजूद मैं यह दावा करने में
खुद को असमर्थ पाता हूं कि मैंने किसी किस्म की कोई देश सेवा की हो। हां,
जाने-अनजाने में थोड़ी-बहुत समाज सेवा शायद कभी की हो तो याद नहीं। जब वह
मुझे ही ठीक से याद नहीं तो कोई दूसरा याद क्यों रखने लगा। यूं भी समाज
सेवा का कोई ताल्लुक देश सेवा अथवा राष्ट्र सेवा से है भी कि नहीं, मुझे
नहीं पता।
खैर, देश सेवा और राष्ट्र सेवा के मेरे मानदण्ड मुझे मुबारक़।
फिलहाल हम यहां बात करेंगे उन महान हस्तियों की जो अपने-अपने प्रोफेशन के जरिये देश की सेवा करने का न केवल दावा करते हैं बल्कि उसके लिए पुरस्कार पाने की चाहत भी रखते हैं।
देश सेवा करने का हाल ही में सर्वाधिक प्रबल दावा शर्लिन चोपड़ा द्वारा किया जा रहा है। शर्लिन का कहना है कि उसने विश्व प्रसिद्ध एडल्ट मैगजीन ''प्लेब्वॉय'' के लिए पूर्णत: निर्वस्त्र होकर जो देश सेवा की है, उसके लिए उसे ''भारत रत्न'' दिया जाना चाहिए। शर्लिन को अपनी इस उपलब्धि पर इसलिए भी फ़क्र है क्योंकि ऐसा मुकाम हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला है।

रविवार, 26 अगस्त 2012
देश को तबाह कर सकता है साइबर वार
| keep an eye on pakistans' hacker |
प्रख्यात साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और टोरेड नेटवर्क कंपनी के निदेशक ध्रुव सोयी ने कहा, ‘पहले कम्प्यूटर वायरस का इस्तेमाल केवल जासूसी के लिए किया जाता था लेकिन अब रणनीति बदल गई है।
वेदांता ने राजनीतिक पार्टियों को दिये 28 करोड़
माइनिंग समूह वेदांता रिर्सोसेज ने पिछले तीन साल में विभिन्न राजनीतिक
दलों को करीब 28 करोड़ का चंदा दिया। अरबपति अनिल अग्रवाल की कंपनी ने
2011-12 की सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी दी। ये पैसा किन राजनीतिक दलों
को दिया गया,कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट में बताया गया है
कि 2011-12 में राजनीतिक दलों को 2.01 मिलियन डॉलर का चंदा दिया गया।
हालांकि यह पिछले साल के मुकाबले काफी कम है।
सोशल मीडिया से घबराई सरकार
सभी सरकारी विभागों के लिए दिशा-निर्देश जारी
केंद्र सरकार ने सभी सरकारी विभागों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग हेतु दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें कहा गया है कि सार्वजनिक उपक्रमों समेत सभी सरकारी विभागों से जुड़े व्यक्ति सोशल वेबसाइटों पर "गोपनीय" तथा "अप्रमाणित" सूचना पोस्ट न करें।
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ३8 पृष्ठों के दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि भारत में फेसबुक के 4 करोड़ तथा टि्वटर के 1.6 करोड़ उपयोगकर्ता हैं। इसके कारण सोशल मीडिया जनमत बनाने तथा व्यापक जनसमर्थन जुटाने के लिए प्रभावशाली मंच बनकर उभरा है।

शुक्रवार, 17 अगस्त 2012
सभ्रांत महिलाओं को हवस का शिकार बनाते MCX और BSE
मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज यानि MCX और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानि BSE
का अवैध कारोबार अब केवल पुरुषों की आर्थिक बर्बादी तक सीमित नहीं रहा, अब
इसके जरिये सभ्रांत परिवार की ऐसी महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाकर
पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों एवं MCX व BSE के बड़े कारोबारियों की हवस का शिकार बनाया जा रहा है जो अपने स्तर पर आसान तरीके से तथा जल्दी पैसा कमाने की चाहत रखती हैं।
सोलह कला अवतार श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के रूप में विश्व के पटल पर अपनी एक अलग पहचान रखने वाला धार्मिक जनपद मथुरा इस अवैध कारोबार का बड़ा ठिकाना बन चुका है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से संरक्षण प्राप्त होने के कारण आज तक इस अवैध कारोबार की कोई बड़ी मछली कानून के शिकंजे में नहीं आ सकी जबकि इसके कारण कई युवक मौत के आगोश में समा चुके हैं।

CAG की रिपोर्ट में PM की ईमानदारी पर सवाल
मनमोहन सरकार पर सीएजी का ग्रहण लगा हुआ है। टेलीकॉम घोटाला हो या
कॉमनवेल्थ घोटाला, इनका खुलासा सीएजी यानी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की
रिपोर्ट से ही हुआ था। अब बारी कोयला खदानों के आवंटन पर सीएजी की रिपोर्ट
पर है। ये रिपोर्ट औपचारिक तौर पर तो आज संसद में पेश होगी लेकिन इसका
ड्राफ्ट पहले ही लीक हो गया था।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)