रविवार, 5 मई 2013

रेल रिश्वत मामले में राहुल यादव भी गिरफ्तार

रेल रिश्वत मामले में सीबीआई ने राहुल यादव को आज गिरफ्तार कर दो और दलालों अजय गर्ग और सुशील दग्गा को हिरासत में ले लिया है.
इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की सख्या सात हो गई है.
इससे पहले गिरफ्तार चार आरोपियों को कोर्ट ने चार दिनों की रिमांड पर भेज दिया था.

ज्योतिषी के घर से मिले 1.7 करोड़

बेंगलूर। कर्नाटक में नेताओं के बीच लोकप्रिय एक ज्योतिषी के दो परिसरों पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मार कर 1.7 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की है।
आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु के आरटी नगर तथा आशियाना एक्सटेंशन में ज्योतिषी के दो परिसरों पर 40 लाख रुपए नकद रखे होने की सूचना मिलने पर कल आयकर विभाग ने छापा मारा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नकदी रखे होने में चुनाव से जुड़ी कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। आयकर अधिनियम के प्रावधानों के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर नकदी सौंप दी जाएगी।
अधिकारी ने बताया कि इस ज्योतिषी के यहां राज्य के नेताओं का लगातार आना जाना लगा रहता है और इसीलिए उसके परिसरों की तलाशी ली गई।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आधार पर आयकर विभाग के अधिकारी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध धन को लेकर कड़ी नजर रख रहे हैं।-एजेंसी

शनिवार, 4 मई 2013

90 लाख नहीं, 2 करोड़ दिए सिंगला को: CBI

नई दिल्ली। रेलवे घूसकांड की जांच कर रही सीबीआई ने कोर्ट में कहा है कि प्रमोशन के लिए महेश कुमार ने 2 करोड़ रुपये विजय सिंगला को पहले ही दिए थे। इससे पहले ये खबरें थी कि घूस के रूप में 90 लाख रुपये दिए गए हैं।
विजय सिंगला को कल ही सीबीआई ने 90 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं सीबीआई ने कोर्ट को बताया है कि एफआईआर में 8 लोगों के नाम हैं। 6 लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। बचे हुए दो मिडिलमैन हैं।

90 लाख की घूस लेने पर रेलमंत्री का भांजा गिरफ्तार

नई दिल्‍ली। सीबीआई ने रेलमंत्री पवन कुमार बंसल के भांजे विजय सिंगला को रेलवे में प्रमोशन दिलाने के नाम पर रेलवे बोर्ड के मेंबर से 90 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
ऐसी खबर है कि टॉप लेवल की पोस्ट को फिक्स करने के बदले सिंगला ने रेलवे बोर्ड मेंबर महेश कुमार से यह रिश्वत ली। सौदा करीब 2 करोड़ रुपये में हुआ था। पहली किस्त 90 लाख रुपये की थी। विपक्षी पार्टियों ने रेल मंत्री पवन बंसल का इस्तीफा मांगा है।
सीनियर अधिकारियों ने बताया कि बंसल के भांजे सिंगला को चंडीगढ़ में महेश कुमार के मीडियेटर (वाहक) मंजूनाथ से 90 लाख रुपए नकद लेते हुए गिरफ्तार किया गया। कुमार को हाल में ही मेंबर (स्टाफ) के तौर पर प्रमोशन मिला है और वह मेंबर (इलेक्ट्रिकल) का लुभावना पद पाने का प्रयास कर रहे थे।

शुक्रवार, 3 मई 2013

हिमाचल में सेक्‍स रेकेट चलाता था पंजाब का BJP नेता

शिमला। हरियाली ओढ़े, सीढ़ीनुमा खेतों से सजी, स्वास्थ्यव‌र्द्धक चीड़ व अन्य वृक्षों से आबाद पहाड़ियों के कारण पूरे देश में चर्चित हिमाचल में सेक्स रैकेट का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है।
सुंदर व सजीली युवतियां को उनकी पारंपरिक ड्रेस सलवार कुर्ता पहनाकर इस काम में लगाया गया है। इसके लिए पटना, लुधियाना और पंजाब की लड़कियों को विशेष रूप से तैयार किया जाता है। पर्यटन के लिए आने वाले लोगों को पूरी सुरक्षा में लड़कियां उपलब्ध कराई जाती हैं।
छापेमारी के बाद इस मामले का रहस्योघाटन हुआ है
कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में कुछ दिनों पहले हुई छापेमारी के बाद इस मामले का खुलासा हुआ।

नेतृत्‍वहीन देश और हमलावर पड़ोसी

देश में तमाम समस्याएं हैं या कहना चाहिए कि यह समस्याओं का देश है जिसका समाधान यहां के राजनीतिज्ञों के पास नहीं है तभी तो वे सभी अच्छी किस्म के शुतुरमुर्ग हैं।
भारत अपनी शक्ति का प्रदर्शन सिर्फ अपने टेलीविजन चैनलों में होने वाली बहसों के दौरान लंबी-लंबी बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर करता है।
यहां के राजनीतिज्ञों के पास कोई प्लान नहीं है, क्योंकि वे सभी संसद में आपसी लड़ाई में ही मशगूल रहते हैं।
देश में और भी कई समस्याएं हैं या कहना चाहिए कि यह समस्याओं का देश है जिसका समाधान यहां के राजनीतिज्ञों के पास नहीं है तभी तो वे सभी अच्छी किस्म के शुतुरमुर्ग हैं।

सभ्यजनों के असभ्य देश की असलियत

लंदन। ब्रिटेन को सभ्यजनों का देश माना जाता है लेकिन वहां भी महिलाओं के साथ असभ्य व्यवहार किया जाता है। इससे इस देश का पाखंडीपन उजागर होता है। ऐसे कई उदाहण पेश किए जा सकते हैं जिससे यह पता चले की यह देश भी उतना ही असभ्य है जितना की पाकिस्तान।
प्रतिवर्ष 16 हजार से ज्यादा बलात्कार
6 करोड़ 23 लाख जनसंख्या वाले ब्रिटेन में 2010 में बलात्कार के कुल 16432 मामले दर्ज किए गए। दर्ज किए जाने के मतलब कि कई मामले तो दर्ज ही नहीं होते। दर्ज किए जाने के आधार पर ही कहा जा सकता है कि प्रति एक लाख जनसंख्या पर इसका अनुपात 28.8 रहा।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...