बुधवार, 27 मार्च 2013

कलेक्‍टर साहब मुझसे अनैतिक संबंध चाहते थे

मुरैना। श्योपुर कलेक्टर ज्ञानेश्वर पाटिल के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली श्योपुर के पूर्व कलेक्टर डॉ. सुहेल अख्तर की पत्नी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर शबनम खान ने चंबल आयुक्त शिवानंद दुबे के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए और ज्ञानेश्वर पाटिल के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।
शबनम खान राज्य मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर चंबल आयुक्त शिवानंद दुबे के सामने अपने बयान दर्ज कराने आईं थीं। आयुक्त के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद शबनम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि श्योपुर के कलेक्टर पाटिल ने उन्हें मानसिक रुप से अत्यधिक प्रताड़ित किया।

बाज नहीं आये आसाराम बापू, फिर बर्बाद किया पानी

सूरत। नवी मुंबई और पुणे में पानी बहाने के बाद अब आसाराम बापू ने सूरत में पानी बहाया है।
भारी विरोध और फजीहत के बाद भी आसाराम बापू ने हाइड्रोलिक पंप से होली खेली।
आसाराम बापू ने सूरत में रंग बरसाते हुए कहा कि मैं तो दिल खोलकर रंग बरसाउंगा, किस्मत हमारे साथ है, जलने वाले जला करें।

रेणुकाचार्य कर्नाटक मंत्रिमंडल से बर्खास्त

बेंगलूरू। पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं पर गंभीर आरोप लगाने वाले राज्य के आबकारी मंत्री एम. पी. रेणुकाचार्य को बुधवार को जगदीश शेट्टार मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया। राजभवन की एक विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल एच. आर. भारद्वाज ने मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार की सिफारिश स्वीकार करते हुए रेणुकाचार्य को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया।

सोमवार, 25 मार्च 2013

198 सैन्‍यकर्मियों का होगा कोर्ट मार्शल

सेना के एक कर्नल, दो मेजर, एक कैप्टन, 47 जेसीओ और 147 जवानों के खिलाफ कोर्ट मार्शल के रूप में कड़ी कार्यवाही होगी।
मई 2012 में पूर्वी लद्दाख के न्योमा सेक्टर में तोपखाना रेजिमेंट के सैनिक और अधिकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसी मामले में सेना ने जवानों और अधिकारियों को अनुशासन हीनता का दोषी पाया है।
3 इनफेंट्री डिवीजन के ब्रिगेडियर अजय तलवार की अध्यक्षता में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी हुई थी। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी ने 226 फील्ड्स आर्टिलरी रेजिमेंट के 168 लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।

UPA से समर्थन वापस लेगी SP !

यूपीए सरकार के लिए और मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं। श्रीलंका मुद्दे पर सरकार से पहले ही समर्थन ले चुकी डीएमके के बाद बाहर से समर्थन दे रही समाजवादी पार्टी (सपा) भी सरकार को झटका देने जा रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी केन्द्र से समर्थन वापस लेने के लिए तैयार है।
मुख्यमंत्री ने यहां तक संकेत दे डाला कि बजट सत्र के दौरान ही उनकी पार्टी समर्थन वापस ले सकती है। ऎसा होता है तो सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी। अखिलेश ने कहा कि आप देखेंगे कि बजट सत्र में क्या होता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता तय करेंगे की समर्थन कब वापस लेना है।

मंगलवार, 19 मार्च 2013

माफियाराज का उदाहरण: आगरा का 'पंचशील' प्रोजेक्‍ट

(लीजेण्‍ड न्‍यूज़ विशेष)
उत्‍तर प्रदेश में भूमाफिया कितने शक्‍तिशाली हैं, इसका अंदाज 'लीजेण्‍ड न्‍यूज़' के पास उपलब्‍ध उन कागजातों से लगाया जा सकता है जिनसे साफ पता लगता है कि किस तरह उन्‍होंने आगरा में न केवल उत्‍तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद् की बेशकीमती जमीन कब्‍जा ली बल्‍कि लखनऊ (शासन) तथा इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के आदेश-निर्देशों तक को ताक पर रखकर निजी आवासीय सुपर लग्‍जरी प्रोजेक्‍ट शुरू कर दिया।
यही नहीं, इस पूरे खेल में 'आगरा विकास प्राधिकरण' ने भी भूमाफियाओं का पूरा साथ दिया। प्राधिकरण ने आवास विकास की जमीन पर बेनारा इन्‍फास्‍ट्रक्‍चर्स डेवलपमेंट प्रा. लि. की ओर से पी.एल. जैन द्वारा प्रस्‍तुत सुपर लग्‍जरी आवासीय प्रोजेक्‍ट बनाने नक्‍शा नियम विरुद्ध तरीके से दि. 02.07. 2010 को पास कर दिया जिससे भूमाफियाओं का काम काफी आसान हो गया। प्राधिकरण ने यह कारनामा तब किया जब आवास विकास परिषद् ने भूमाफियाओं द्वारा नक्‍शा पास कराने का प्रयास पूरी तरह निरस्‍त कर दिया था। यहां यह जान लेना भी जरूरी है कि आवास-विकास क्षेत्र अंतर्गत विकास प्राधिकरण को पूर्व में कुछ समय के लिए मिला नक्‍शा पास करने का अधिकार दि. 23.04.2010 को ही समाप्‍त हो गया था।   

सोमवार, 18 मार्च 2013

खुद तय करें..ये साधु हैं या शैतान ?

अपने विवादित बयानों के कारण बदनाम आसाराम ने भयंकर सूखाग्रस्‍त महाराष्ट्र में होली के नाम पर लाखों लीटर पानी बहा दिया.
होली आने में अभी 10 दिन बाकी हैं लेकिन नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में आसाराम बापू ने अपने हजारों भक्तों पर रंगीन पानी की बौछार की.
सबको पता है कि महाराष्ट्र में सूखा है लिहाजा लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। ऐसे में हजारों लीटर पानी होली के नाम पर बहाया जाना कितना उचित है.
आसाराम बापू के इस कृत्‍य का विरोध नागपुर की अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने किया है. समिति के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे हाथ में लेकर आसाराम बापू के द्वारा होली के नाम पर इस तरह बहाये जा रहे पानी का विरोध किया.
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...