गुरुवार, 20 जून 2013

तबाही को लेकर CAG ने चेताया था

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड में हुई तबाही का जिम्मेदार खुद इंसान है। विकास के लिए हमने प्रकृति को भारी नुकसान पहुंचाया, जिसका नतीजा सामने है। उत्तराखण्ड में बिजली के लिए बड़े बड़े पावर प्रोजेक्ट बन रहे हैं।
इन पावर प्रोजेक्ट के लिए नदियों पर बड़े बड़े बांध बनाए जा रहे हैं, पहाड़ों को खोदकर सुरंगें बनाई जा रही है। वनों को काटा जा रहा है, जिससे पहाड़ियां पूरी तरह नंगी हो चुकी हैं। वनों की कटाई के कारण मृदा का क्षरण हो रहा है जिससे भूस्खलन हो रहा है। इस कारण नदियां और पहाड़ अपना बदला ले रहे हैं। प्रकृति ने पहले ही विनाश के संकेत दे दिए थे।
अगस्त 2012 में उत्तरकाशी में आई बाढ़ में सैंकड़ों मकान तबाह हो गए थे। रुद्रप्रयाग में बादल फटने से 69 लोगों की मौत हो गई थी।

बुधवार, 19 जून 2013

'आप' के ये उम्मीदवार ...भ्रष्‍टाचार के खिलाफ नायाब हथियार

नई दिल्‍ली । दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए शंखनाद कर दिया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरने वाली आम आदमी पार्टी ने दिग्गज नेताओं के खिलाफ आम आदमी को अपना उम्मीदवार बनाया है। 11 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पार्टी ने 44 लोगों की शॉर्टलिस्ट बनाई है जिसमें मजदूर, दुकानदार, पहलवान आदि सब शामिल हैं। शुरुआती दौर में इन लोगों का चयन किया गया।
7 लोगों की स्क्रीनिंग समिति ने इन उम्मीदवारों को चुना है। 44 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 84 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। स्क्रीनिंग कमेटी ने प्रत्येक उम्मीदवार का इंटरव्यू लेकर उसका चुनाव किया। इन उम्मीदवारों में दिहाड़ी मजदूर से लेकर डॉक्टर, पत्रकार, खिलाड़ी सभी शामिल हैं।

शनिवार, 15 जून 2013

झूठा विज्ञापन देने पर 16 सितारों के खिलाफ FIR


नई दिल्‍ली । सहारा क्यू शॉप के उत्पाद सरसों के तेल में मिलावट की पुष्टि होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सहारा क्यू शॉप के प्रमुख सुब्रत राय के अतिरिक्‍त आठ क्रिकेटरों और दो फिल्मी सितारों सहित कुल 16 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया है।
जिन क्रिकेटरों पर मुकद्दमा दायर करवाया गया है उनमें भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, गौतम गंभीर व जहीर खान शामिल हैं।
क्रिकेट खिलाड़ियों के अलावा अभिनेता रितिक रोशन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी प्रतिवादी बनाया गया है। इन सभी पर सहारा क्यू शॉप के उत्पाद के झूठा प्रचार का आरोप लगाया गया है।
खाद्य पदार्थ के नमूनों की पिछले साल दिसंबर में जांच की गई थी। रिपोर्ट में उत्पादों में मिस लीडिंग (मिथ्या प्रचार) की पुष्टि हुई।(एजेंसी)

एक बुजुर्ग कांग्रेस नेता की अश्‍लील CD सामने आई

शिमला, 15 जून 2013 (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में लोग उस समय स्तब्ध रह गए जब उन्होंने एक सीडी में कांग्रेस के एक बुजुर्ग नेता को एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा।
मंडी उपचुनाव से पहले जारी इस सीडी से हिमाचल की राजनीति में बवाल मच गया। अचानक सामने आई इस सीडी से परेशान हिमाचल सरकार ने मामले की जांच राज्य सीआईडी को सौंप दी है।
आईटी ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही इसमें महिला को भद्दे और अश्लील ढंग से प्रदर्शित किए जाने, मानहानि और अश्लील सामग्री के वितरण से जुड़े कानून के तहत भी अज्ञात आरोपियों को आरोपित किया गया है।
इस सीट पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह कांग्रेस की तरफ से मैदान में हैं। उनके खिलाफ बीजेपी से जयराम ठाकुर मैदान में हैं।

बुधवार, 12 जून 2013

आ रहा है नीतीश का नया दांव ...

नरेंद्र मोदी को चुनाव अभियान की कमान देने और लालकृष्ण आडवाणी प्रकरण तो बहाना है।
दरअसल जदयू, बीजेपी से अलग होने का मन बना चुकी थी क्‍योंकि नीतीश कुमार नया दांव खेलने की तैयारी में हैं।
सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार एक नया फेडरल फ्रंट बनाने की जुगत में हैं जिसमें ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल के सीएम शामिल होंगे।
सूत्र बताते हैं कि नीतीश का सोचना है कि तीनों राज्य विशेष दर्जे के हकदार हैं और यही मुद्दा उन्हें एक दूसरे के करीब लाता है।
नीतीश दिल्ली में हो रही बीजेडी की रैली को पहले ही समर्थन दे चुके हैं। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक आज विशेष दर्जा की मांग को लेकर दिल्ली में रैली कर रहे हैं। नीतीश ने अपने करीबी जेडीयू सांसद के सी त्यागी को प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात के लिए कोलकाता भेजा है।
जेडीयू के सूत्र बताते हैं कि अगर तीनों सीएम बिहार के सीएम नीतीश कुमार, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एक साथ आ जाएं तो वो बीजेपी या कांग्रेस की सरकार बनने में अहम भूमिका निभा सकते हैं और अपनी मांग पूरी करवा सकते हैं। जेडीयू सूत्रों का कहना है कि बीजेपी से अलग होने में अब महज कुछ ही दिन बाकी हैं।

अमरीकी कं. से 1.1 मिलियन डॉलर ठग लिए टाइटलर ने

नई दिल्ली । कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर अब नई मुश्किल में घिर गए हैं। अमरीका की एक दूरसंचार कंपनी ने एफबीआई से शिकायत की है कि टाइटलर ने उससे 1.1 मिलियन डॉलर ठग लिए। यह ठगी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम लेकर की गई।
एक समाचार पत्र के मुताबिक इसी सोमवार को की गई शिकायत में टीसीएम मोबाइल एलएलसी ने कहा कि उसकी सहायक कंपनी कोरविप ने संयुक्त उपक्रम में प्रवेश किया था। टाइटलर के बेटे सिद्धार्थ और हथियारों के दलाल अभिषेक वर्मा ग्रामीण भारत के लिए सेल्युलर सर्विस शुरू करना चाहते थे। इसके लिए दोनों संयुक्त उपक्रम को प्रमोट कर रहे थे।

मंगलवार, 11 जून 2013

इस्‍तीफे से पहले आडवाणी ने रखी थी PM बनाने की शर्त

नई दिल्‍ली । लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी के तीन प्रमुख पदों से इस्तीफे से पहले भाजपा के समक्ष तीन शर्तें रखी थीं। पार्टी ने उनकी तीनों शर्तें मानने से इंकार कर दिया।
एक समाचार पत्र के मुताबिक आडवाणी ने रविवार को ही अपना इस्तीफा पत्र तैयार कर लिया था। आडवाणी ने पार्टी के समक्ष जो तीन शर्तें रखी थीं उनमें खुद को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग शामिल थी।
आडवाणी का कहना था कि अगर एनडीए सत्ता में आती है तो उन्हें कम से कम छह महीने तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने दिया जाए। आडवाणी का कहना था कि पार्टी में उन्होंने जो योगदान दिया है, उस कारण उनका इस पद पर हक बनता है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...