मंगलवार, 23 जुलाई 2013

कर्नाटक सरकार ने मंत्रियों के लिए लीं 5 करोड़ की कारें

बेंगलूरू। कर्नाटक की कांग्रेस नीत सरकार ने अपने 30 मंत्रियों के लिए 5 करोड़ रुपए खर्च कर नई लग्जरी कारें खरीदी हैं। वहीं, पूर्ववती भाजपा सरकार द्वारा अपने मंत्रियों के लिए खरीदी गई नई कारें धूल खा रही हैं। कार्यभार संभालने के दो महीने के अंदर ही कांग्रेस सरकार में प्रत्येक मंत्री को 14 लाख रुपए की एसयूवी मिल गई है। नई गाड़ी लेने का कारण-मंत्री पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री रहे मंत्रियों द्वारा इस्तेमाल की गई गाड़ियों कों मंत्री इस्तेमाल नहीं करना चाहते।

एक्साइज कमिश्नर के यहां मिले 5 करोड़

इंदौर। लोकायुक्त की विशेष स्थापना पुलिस ने आबकारी विभाग के एक सहायक आयुक्त के. सागर व इंदौर स्थित घरों पर एक साथ छापामार कार्यवाही करते हुए पांच करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के प्रमाण एकत्रित किए हैं। स्थानीय लोकायुक्त एसपी बीरेंद्र सिंह के अनुसार यह कार्यवाही सागर के लोकायुक्त कार्यालय के निर्देश पर की गई। सागर में असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज जगदीश राठी के सागर व इंदौर स्थित दो घरों पर मंगलवार सुबह एक साथ छापामार कार्यवाही की गई। सागर में मारे गए छापे में तो कुछ विशेष हाथ नहीं लग सका था।

सोमवार, 22 जुलाई 2013

शकील और मसूद तो ''प्‍यादे'' हैं..

cover story
पहले तो कांग्रेसी नेता शकील अहमद ने कहा कि आतंकवादी संगठन इंडियन मुज़ाहिदीन का गठन 2002 में हुए गुजरात दंगों की देन है। अब दूसरे कांग्रेसी नेता रशीद मसूद ने कहा है कि गुजरात में मुसलमान खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं और जब उन्हें खतरा महसूस होता है तो वे आतंकवाद की ओर कदम बढ़ाते हैं.

गुजरात दंगों के लिए कौन-कौन जिम्मेदार है और उनके पीछे क्या कारण रहे, इसका फिलहाल ज़िक्र करना बेमानी है क्योंकि प्रथम तो सारा मामला अब तक कोर्ट में विचाराधीन है, दूसरे विपक्ष उस पर लगातार बोलता रहता है लिहाजा किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं रह जाती।
हां, शकील अहमद और रशीद मसूद जैसे कांग्रेसी नेता कुछ सवाल अवश्य खड़े करते हैं।
सबसे पहला और महत्वपूर्ण सवाल तो यही खड़ा होता है कि जिस अंदाज में तथा जो कुछ ये दोनों कांग्रेसी कह रहे हैं, क्या उसी अंदाज में किसी दूसरे समुदाय का कोई गैर कांग्रेसी नेता यह सब कह सकता है ?

शनिवार, 20 जुलाई 2013

रमन सिंह और उनके 4 मंत्रियों पर कांग्रेस ने गिराया CD बम

नई दिल्ली। नवंबर में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा धमाका हुआ है। कांग्रेस ने राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ओर उनके चार वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों पर एक बैंक घोटाले के मामले में एक-एक करोड़ रुपए घूस लेने का आरोप लगाया है। यह मामला 2006 में रायपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला नागरिक सहकारी बैंक का है, जिसमें 23 करोड़ रुपए का बैंक घोटाला हुआ था।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और प्रदेश के कार्यक्रम समन्वयक भूपेश बघेल ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इस घोटाले के मुख्य अरोपियों में से एक बैंक मैनेजर उमेश सिन्हा के नार्को टेस्ट की सीडी जारी की है।
बैंक मैनेजर उमेश सिन्हा के नार्को टेस्ट वीडियो में उन्हें मुख्यमंत्री रमन सिंह और कैबिनेट के चार वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, रामविचार नेताम के अलावा तत्कालीन डीजीपी ओ पी राठौड़ को एक-एक करोड़ रुपए देने की बात कहते देखा-सुना जा सकता है।

मेडिकल कॉलेजों पर छापे में मिली करोड़ों की काली कमाई

गाजियाबाद। गाजियाबाद के संतोष मेडिकल और डेंटल कॉलेज में मारे गए आईटी छापे से पता चला है कि दाखिले के नाम पर करोड़ों की काली कमाई का धंधा जारी हैं. सरकारी सख्ती के बावजूद एडमिशन के लिए रकम ऐंठने का धंधा जारी है. इसी सिलसिले में आयकर विभाग के अधिकारियों ने गाजियाबाद, बंगलुरु और गुलबर्गा में कई शिक्षण संस्थानों पर छापे मारे.
गाजियाबाद के संतोष मेडिकल और डेंटल कॉलेज में मारे गए छापे में 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा के कैपिटेशन फीस लेने के सबूत मिले हैं.
कर्नाटक में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों सहित कई संस्थान चलाने वाले हैदराबाद कर्नाटक एजुकेशन सोसाइटी के दफ्तर में भी छापा पड़ा है.
ये छापे सुप्रीम कोर्ट की ओर से मेडिकल कॉलेजों के लिए एकल प्रवेश परीक्षा पर रोक लगाने के बाद मारे गए हैं.

फूड सीक्‍यूरिटी बिल पर कांग्रेस-सपा में डील फाइनल

नई दिल्ली। खबरें मिल रही हैं कि खाद्य सुरक्षा बिल संसद में पास करवाने के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह के बीच डील फाइनल हो गई है। इस बिल का अब तक विरोध कर रही सपा ने यू-टर्न लेते हुए अब इसका समर्थन करने का फैसला किया है।
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने इसके बदले में सीबीआई के मुलायम सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामसे में क्लोजर रिपोर्ट लगाने का भरोसा दिया है।
इन खबरों के बीच यह भी उल्लेखनीय है कि केंद्र ने एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश की आर्थिक सहायता बीस फीसदी बढ़ा दी है। मुलायम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में याचिकाकर्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी का कहना है कि कांग्रेस के एक बडे़ नेता ने उन्हें बताया है कि सीबीआई इस केस में अब क्लोजर रिपोर्ट फाइल करने जा रही है।

गुरुवार, 18 जुलाई 2013

''भक्‍तों'' से भयभीत ''भगवान''

(लीजेण्ड न्यूज़ विशेष)
कोई माने या ना माने लेकिन पूरी तरह सच है यह बात कि आज के इंसान से भगवान भी खौफ खाने लगा है।
भक्तों से भगवान के भयभीत होने का नजारा अगर देखना हो तो आज यानि 18 जुलाई से अगले चार-पांच दिनों तक किसी भी दिन मथुरा आकर देखा जा सकता है।
मथुरा से 21 किलोमीटर दूर अरावली पर्वत श्रृंखला के गिरि गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा यूं तो वर्षभर जारी रहती है लेकिन गुरू पूर्णिमा के अवसर पर यहां आने वालों की तादाद लाखों में हो जाती है। शायद इसीलिए स्थानीय लोग इसे लक्खी मेला भी कहते हैं।
इस मेले के शांतिपूर्ण संपन्न हो जाने की प्रार्थना हर कोई करता है क्योंकि भीड़ का दबाव अप्रत्याशित घटना-दुर्घटनाओं को पल-पल आमंत्रित करता रहता है।
भक्तों की यही भीड़ भगवान को भी भयभीत किये रहती है।

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...