नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय, वित्तमंत्री पी. चिदंबरम और श्रम मंत्री
मल्लिकार्जुन खड़गे के फर्जी आदेशों पर देश में कई जगह बड़े पदों पर तैनात
अफसरों के तबादलों और सस्पेंशन का मामला सामने आया है। ये आदेश फर्जी हैं,
इसका खुलासा तब हुआ जब लेबर ब्यूरो चंडीगढ़ के डॉयरेक्टर नॉर्थ दलजीत सिंह
ने अपने सस्पेंशन ऑर्डर की जांच कराई। दलजीत सिंह आईईएस अफसर हैं।
उन्होंने जब सस्पेंशन का कारण जानना चाहा तो पता चला कि उन्हें सस्पेंड
किया ही नहीं गया है। किसी ने पीएमओ ऑफिस के लेटरहेड पर आदेश लिखकर श्रम
मंत्रालय के चंडीगढ़ ऑफिस भेजा था।
Blog serves news about Corruption in India,Dirty politics,corruption free India,corruption in politics,real estate,Dharm and Society
शनिवार, 27 जुलाई 2013
मूर्ख हैं अमर्त्य सेन (मेरे निजी विचार)
मोदी कितने सांप्रदायिक हैं और कांग्रेस कितनी सेक्युलर, इस नतीजे पर पहुंचने की जगह बेहतर होता कि बतौर अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन, देश
के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को बताते कि
खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को कैसे सुधारें व रुपये के चवन्नी से भी
दुहन्नी हो जाने को कैसे रोकें।
राजनीति में पड़ने की जगह ऐसा कुछ कहते जिससे महंगाई के कारण त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही जनता को कुछ राहत मिलती और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हर रोज गिर रही भारत की साख को कहीं स्थिर किया जा सकता।
(लीजेण्ड न्यूज़ विशेष)

मंगलवार, 23 जुलाई 2013
देश पर इतना बड़ा अहसान ...'मौनमोहन' नहीं हैं मनमोहन...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कई मसलों पर चुप्पी साधने को लेकर
होने वाली आलोचना को गलत साबित करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की
ओर से उनके भाषणों का ब्यौरा दिया गया है। पीएमओ की ओर से जानकारी दी गई है
कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले नौ सालों में 1300 भाषण दिए हैं।
पीएमओ के एक ट्वीट में लिखा गया है कि साल 2004 में प्रधानमंत्री पद संभालने से अब तक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 1300 भाषण दे चुके हैं।
साथ ही ट्वीट के नीचे पीएमओ की वेबसाइट पर 24 जून 2004 से जुलाई 2013 तक के भाषणों का लिंक भी दिया गया है।

मिड-डे मील पर WHO ने दी थी चेतावनी
नई दिल्ली। पिछले हफ्ते बिहार के सारन जिले में जिस कीटनाशक युक्त मिड डे
मील खाने से 23 बच्चों की मौत हुई थी, उस कीटनाशक पर अधिकतकर देशों में
प्रतिबंध लगा हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक इसमें
बड़ी मात्रा में जहर होता है। डब्ल्यूएचओ ने वर्ष 2009 में ही
मोनोक्रोटोफस नामक इस कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। मामले की
जांच कर रहे मजिस्ट्रेट ने भी कहा था कि भोजन में इसी पदार्थ के होने की
वजह से बच्चों की मौत हुई थी।
संगठन ने यह चेतावनी भी दी थी की भारत में अंतर्राष्ट्रीय चेतावनियों के बावजूद इस्तेमाल होने के बाद कई कीटनाशक डिब्बों को नष्ट नहीं किया जाता, बल्कि इनका पुन: चक्रित (रिसाइकिल) कर पानी, खाने और अन्य पदार्थों में इस्तेमाल किया जाता है।

कर्नाटक सरकार ने मंत्रियों के लिए लीं 5 करोड़ की कारें
बेंगलूरू। कर्नाटक की कांग्रेस नीत सरकार ने अपने 30 मंत्रियों के लिए 5
करोड़ रुपए खर्च कर नई लग्जरी कारें खरीदी हैं। वहीं, पूर्ववती भाजपा सरकार
द्वारा अपने मंत्रियों के लिए खरीदी गई नई कारें धूल खा रही हैं। कार्यभार
संभालने के दो महीने के अंदर ही कांग्रेस सरकार में प्रत्येक मंत्री को 14
लाख रुपए की एसयूवी मिल गई है। नई गाड़ी लेने का कारण-मंत्री पूर्व भाजपा
सरकार में मंत्री रहे मंत्रियों द्वारा इस्तेमाल की गई गाड़ियों कों मंत्री
इस्तेमाल नहीं करना चाहते।
एक्साइज कमिश्नर के यहां मिले 5 करोड़
इंदौर। लोकायुक्त की विशेष स्थापना पुलिस ने आबकारी विभाग के एक सहायक
आयुक्त के. सागर व इंदौर स्थित घरों पर एक साथ छापामार कार्यवाही करते हुए
पांच करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के प्रमाण एकत्रित किए हैं। स्थानीय
लोकायुक्त एसपी बीरेंद्र सिंह के अनुसार यह कार्यवाही सागर के लोकायुक्त
कार्यालय के निर्देश पर की गई। सागर में असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज जगदीश
राठी के सागर व इंदौर स्थित दो घरों पर मंगलवार सुबह एक साथ छापामार
कार्यवाही की गई। सागर में मारे गए छापे में तो कुछ विशेष हाथ नहीं लग सका
था।
सोमवार, 22 जुलाई 2013
शकील और मसूद तो ''प्यादे'' हैं..
cover story
पहले तो कांग्रेसी नेता शकील अहमद ने कहा कि आतंकवादी संगठन इंडियन मुज़ाहिदीन का गठन 2002 में हुए गुजरात दंगों की देन है। अब दूसरे कांग्रेसी नेता रशीद मसूद ने कहा है कि गुजरात में मुसलमान खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं और जब उन्हें खतरा महसूस होता है तो वे आतंकवाद की ओर कदम बढ़ाते हैं.
गुजरात दंगों के लिए कौन-कौन जिम्मेदार है और उनके पीछे क्या कारण रहे, इसका फिलहाल ज़िक्र करना बेमानी है क्योंकि प्रथम तो सारा मामला अब तक कोर्ट में विचाराधीन है, दूसरे विपक्ष उस पर लगातार बोलता रहता है लिहाजा किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं रह जाती।
हां, शकील अहमद और रशीद मसूद जैसे कांग्रेसी नेता कुछ सवाल अवश्य खड़े करते हैं।
सबसे पहला और महत्वपूर्ण सवाल तो यही खड़ा होता है कि जिस अंदाज में तथा जो कुछ ये दोनों कांग्रेसी कह रहे हैं, क्या उसी अंदाज में किसी दूसरे समुदाय का कोई गैर कांग्रेसी नेता यह सब कह सकता है ?

सदस्यता लें
संदेश (Atom)